ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

शहर में घर-घर पहुंचेगा नर्मदा जल 280 करोड़ रुपये होंगे खर्च

जबलपुर। अगले वर्ष तक शहर के सभी घरों में नर्मदा का मीठा जल पहुंचेगा। अमृत योजना फेस टू के तहत 280 करोड़ रुपये की लागत से शहर की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा। अमृत योजना के दूसरे चरण में 18 नई टंकियों का निर्माण कराया जाएगा जबकि पाइपलाइन का विस्तारीकरण किया जाएगा। ये निर्णय सोमवार को महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू की अध्यक्षता में महापौर कार्यालय में आयोजित मेयर इन काैसिंल (एमआइसी) की बैठक पारित किया गया।

महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने बताया कि एमआइसी में 280 करोड़ रुपये की पेयजल योजना स्वीकृत की गई है। योजना के तहत पुरानी पाइपलाइनों के बदल कर गंदे पानी की अपूर्ति व लीकेज को रोकने, टंकियों को पूरी क्षमता के साथ भरने के लिए आटोमेशन यंत्र भी लगाए जाएंगे। ये योजना शहर के समस्त नागरिकों के लिए बड़ी सौगात होगी। इसके अलावा शहर व जनहित में अन्य प्रस्ताव स्वीकृत किए गए। ये प्रस्ताव नगर निगम सदन में स्वीकृति के लिए सदन की बैठक में रखे जाएंगे।

अधिकारी, कर्मचारी पेंशनरों को सौगात-

बैठक में अधिकारियों कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को भी राहत प्रदान करते हुए शासन निर्देशानुसार नौ प्रतिशत मंहगाई भत्ता संबंधी प्राप्त प्रस्ताव को पारित किया गया। बैठक में एमआइसी सदस्य शेखर सोनी, एकता गुप्ता, हेमलता सिंह सिंगरौल, अमरीश मिश्रा, जितेंद्र सिंह ठाकुर, शगुफ्ता उस्मानी गुड्डू नवी, गुलाम हुसैन, मनीष पटैल, दिनेश तामसेतवार, लक्ष्मी गोंटिया, निगमायुक्त स्वप्निल वानखडे, अपर आयुक्त महेश कुमार कोरी एवं विभागीय प्रमुख उपस्थित रहे।

ये निर्णय भी लिए-

– मध्य प्रदेश पर्यटन कार्यालय के सामने चौराहे का नाम भगवान चित्रगुप्त चौराहा किया जाएगा।

– अधारताल स्थित हनुमान मंदिर के सामने तिराहा का नाम संत शिरोमणि सेन महाराज के नाम से किया जाएगा।

– जवाहरगंज वार्ड में मछरहाई का नाम संत 108 सुधा सागर मार्ग करने पर सहमति बनी

-झंडा चौक गौरीघाट का नामकरण सम्राट अशोक के नाम किया जाएगा

– सिविल लाइन स्थित श्री सांई बाबा मंदिर चौराहे का नाम श्री सांई चौक के नाम से नामकरण किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button