ब्रेकिंग
अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार CM मोहन यादव ने 7400 होनहारों को दी ई-स्कूटी की सौगात, स्टूडेंट्स से की बात, स्कूटी पर सवारी भी की लाड़ली बहना योजना, हर महीने 1900 करोड़ खर्च, MP सरकार को नोटिस, हाई कोर्ट ने 4 हफ्ते में जवाब मांगा सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि
मध्यप्रदेश

राजा भोज एयरपोर्ट पर रन-वे एज लाइटिंग का परीक्षण देर रात भी लैंड हो सकेंगे विमान

भोपाल। भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से एक अप्रैल से 24 घंटे उड़ान संचालन की सुविधा शुरू हो सकती है। एयरपोर्ट अथारिटी को नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) से इसकी अनुमति मिल गई है। अथारिटी के मुख्यालय से निर्देश मिलते ही हमारा एयरपोर्ट देश के उन चुनींदा एयरपोर्ट्स में शामिल हो जाएगा, जो 24 घंटे खुले रहते हैं। अथारिटी ने रनवे एज लाइटिंग का परीक्षण कर इसके लिए जरूरी शर्त भी पूरी कर दी है।

पिछले तीन साल से एयरपोर्ट को 24 घंटे खुला रखने की कयावद चल रही थी। हाल ही में बीसीएएस ने इसकी सैद्धांतिक सहमति दी है। ब्यूरो ने सुरक्षा बल के जवानों की संख्या 169 से बढ़ाकर 220 तक करने की सहमति दी है। फायर अमले भी बढ़ाने का प्रस्ताव है। अभी तक एयरपोर्ट सुबह छह बजे से रात्रि 10 बजे तक खुला रहता है। हालांकि, एयर ट्रैफिक कंट्रोल रूम लगातार खुलता है। 24 घंटे उड़ान संचालन सुविधा शुरू होने से देर रात की उड़ानें प्रारंभ होने की संभावना है। एयर इंडिया सहित कई कंपनियां देर रात को रेड आई उड़ानें संचालित करती हैं। रात के समय विमान पार्किंग में खड़े करने के बजाय चलाने से कंपनियों का लैंडिंग खर्च कम हो जाता है। इसका लाभ यात्रियों को कम किराये के रूप में मिलता है।

रनवे एज लाइटिंग का सफल परीक्षण

अथारिटी ने 24 घंटे उड़ान संचालन के लिए रनवे एज लाइटिंग का सफल परीक्षण कर दिया है। हालांकि, लाइटिंग पहले ही स्थापित है, पर इसका उपयोग बहुत कम होता है, क्योंकि भोपाल में रात्रि 10 बजे के बाद फिलहाल एक भी उड़ान नहीं है। इस लाइटिंग की मदद से अंधेरे में या कम दृश्यता होने पर लैंडिंग में मदद मिलती है। पायलट को रनवे के नजदीक आते ही के सभी छोर नजर आने लगते हैं, इससे सुरक्षित लैंडिंग हो सकती है। इसे तकनीकी भाषा में फोटो क्रोमेटिक लाइटिंग परीक्षण भी कहा जाता है।

24 घंटे उड़ान संचालन के लिए हमारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मुख्यालय से दिशा-निर्देश मिलते ही इसकी घोषणा कर दी जाएगी। एयरलाइंस कंपनियों से भी देर रात की उड़ानें प्रारंभ करने का आग्रह किया जाएगा।

– रामजी अवस्थी, एयरपोर्ट डायरेक्टर

Related Articles

Back to top button