शराब बेचने वालों ने नशा मुक्ति का अभियान चलाने वालों की कर दी पिटाई

बिलासपुर। कोटा क्षेत्र के ग्राम अमने में स्व सहायता समूह की महिलाएं नशा मुक्ति अभियान चला रही थी। इस दौरान महिलाओं ने ग्रामीण को शराब पीने और बेचने से मना किया। महिलाओं से नाराज होकर ग्रामीण ने उन पर हमला कर दिया। इससे स्व सहायता समूह के सदस्यों को चोटे आई है। महिला की श्ािकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
कोटा क्षेत्र के ग्राम अमने में रहने वाली भगवती जायसवाल स्व सहायता समूह की सदस्य है। उनके साथ गांव की महिलाएं जुड़कर नशा मुक्ति का अभियान चला रही है। शुक्रवार की शाम महिलाएं गांव के लोगों को नशे का दुष्प्रभाव बताकर इससे दूर रहने के लिए कह रही थीं। इसी दौरान उन्होंने गांव के देशमुख नाम के ग्रामीण को शराब से दूर रहने कहा। इससे नाराज होकर उसने भगवती से गाली-गलौज शुरू कर दी। साथ ही उसके घर की महिलाएं भी गाली-गलौज कर रही थीं। समूह की महिलाओं ने इसका विरोध किया। वहीं, भगवती ने उनकी हरकतों का मोबाइल पर वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इस पर ग्रामीण ने महिला की पिटाई शुरू कर दी। साथ ही उनके हाथ से मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। मारपीट से भगवती और समूह की अन्य महिलाओं को चोटे आई है। समूह की महिलाओं के साथ उन्होंने घटना की शिकायत कोटा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
गांव में शराब बेचता है आरोपित
स्व सहायता समूह की सदस्य भगवती जायसवाल ने बताया कि आरोपित ग्रामीण महुआ श्ाराब बनाकर बेचता है। इसके कारण गांव का माहौल खराब होता है। गांव के लोगों ने इसकी शिकायत कई बार पुलिस से की। इसके बाद भी आरोपित के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पाई है। शुक्रवार की शाम महिलाएं उसे और अन्य लोगों को समझाइश दे रही थी। इसी दौरान उसने महिलाओं पर हमला कर दिया।


