सीओडी कार्य समिति के चुनाव में लाल झंडे की जीत

जबलपुर । सेंट्रल आर्डनेंस डिपो (सीओडी) की कार्य समिति के चुनाव संपन्न हो गए। इस चुनाव में एआइडीइएफ से मान्यता प्राप्त डिपो कामगार यूनियन लाल झंडे ने 10 में से आठ सीटें जीत कर इतिहास रच दिया। इस शानदार जीत की खुशी उस समय दोगुनी हो गई, जब सोसाइटी संबंधित मामले में यूनियन के वरिष्ठ नेता पीके तिवारी को जमानत मिल गई।
इस चुनाव में लाल झंडा यूनियन के सतीश बर्मन, संजय दुबे, संदीप पटेल, अमित सिंह, संतोष रघुवंशी, पारसनाथ दुबे, एके सिंह, राजकुमार धनिक ने जीत दर्ज की। कामगार यूनियन लाल झंडे से जुड़े नेताओं का कहना है कि यह जीत साबित करती है कि आज भी कर्मचारियों का पूर्ण भरोसा एआइडीइएफ लाल झंडे पर है। परिणाम घोषित होने के बाद लाल झंडा यूनियन से संबद्ध लोगों ने विजयी उम्मीदवारों को फूलमालाओं से लाद दिया। डिपो कामगार यूनियन के उम्मीदवारों की जीत पर फेडरेशन के महामंत्री सी. श्रीकुमार सहित एसएन पाठक, अर्नब दासगुप्ता आदि ने खुशी व्यक्त की है। जमानत पर रिहा हुए पीके तिवारी के मसले पर यूनियन के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि उनको बेवजह फंसाया जा रहा है।


