ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
मध्यप्रदेश

छतरपुर में गढ़ी मलहरा के पास दो कारों की भिंड़त में तीन की मौत

छतरपुर। छतरपुर के गढ़ी मलहरा से सात किमी की दूर कानपुर मार्ग पर सोमवार सुबह दो कारें आपस में आमने सामने से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो महिलाएं भी शामिल है। घटना में दोनों कारों में बैठे अन्य लोग भी घायल हो गए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटनाक्रम के मुताबिक गढ़ी मलहरा के पास कानपुर मार्ग पर सोमवार सुबह तेज गति से आ रही दो कारें आमने सामने से टकरा गई। टकराने के बाद एक कार तो सड़क किनारे खंती में गिर गई। साथ ही दूसरी कार सड़क पर रह गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ही कारों के परखचे उड़ गए। घटना में दो महिलाओं एक पुरुष की मौत हो गई। साथ ही अन्य घायल हो गए। घायलाें को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया है। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। घटना के बाद अासपास के लोगों ने दोनों ही कारों से लोगों को निकाला। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

Related Articles

Back to top button