ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
मध्यप्रदेश

पांच साल की मासूम को दुलार के बहाने पास बुलाकर दुष्कर्म लोगों ने आरोपित को पकड़कर पीटा

भोपाल। राजधानी के कोलार में पांच वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 19 साल के आरोपित अशोक सराठे ने उसे दुलार करने के बहाने उसे अपने पास बुलाया था। बाद में आरोपित ने उसके साथ अश्लील हरकत कर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। आरोपित घटना के बाद से भाग पाता उससे पहले ही बच्ची की मां ने उसे देख लिया। बाद में आसपास के लोगों ने उसे पकड़कर जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पोक्‍सो एक्‍ट, दुष्कर्म की धाराओं में एफआइआर दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

कोलार थाने की एसआइ लक्ष्मी पटेल के मुताबिक बच्ची अपने स्वजनों के साथ कोलार में रहती है।आरोपित अशोक सराठे बच्ची के घर के पास ही सैलून की दुकान चलाता है और कान्हाकुंज कोलार में रहता है। सोमवार रात करीब सात बजे बच्ची अपने घर की सीढि़यों पर बैठकर खेल रही थी। आरोपित अपनी दुकान पर बैठा था, बच्ची को देखकर आरोपित ने उसे दुलार करने के बहाने से उसे सीढियों से उठा लिया और उसे अपनी दुकान के पास एक स्थान पर बैठकर उसके कपड़े उतारकर गंदी हरकत करने लगा।

इधर, बच्ची घर के पास नजर न आने पर उसकी मां ने उसे तलाश करने लगी। तभी आरोपित के साथ बच्ची पर मां की नजर पड़ी। बच्‍ची के कपड़े उतरे हुए थे। इस पर उसे पूरा माजरा समझते देर न लगी। उसने शोर मचाया तो लोगों ने लोगों ने आरोपित को पकड़ लिया और उसकी मारपीट कर दी। इस दौरान किसी ने पुलिस को भी सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Back to top button