बदहाल सड़क को बनवाने मोटर साइकिल से कलेक्टोरेट पहुंचे विधायक धरमलाल

बिलासपुर। सड़कों की बदहाली का मामला एक बार फिर उछलने लगा है। बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के विधायक व पूर्व विधानसभाध्यक्ष धरमलाल कौशिक मंगलवार को ग्रामीणों के साथ मोटर साइकिल में सवार होकर कलेक्टोरेट पहुंचे। कलेक्टर सौरभ कुमार से मिलकर नगर पंचायत बोदरी के वार्ड क्रमांक 10 ढडहा के खराब सड़क को वनवाने की मांग की। ग्रामीणों ने कलेक्टर से कहा कि अगर जल्द सड़क नहीं बनी तो विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंेगे।
नगर पंचायत बोदरी के वार्ड 10 डढहा पहुंच मार्ग अत्यंत जर्जर है जिसका काफी समय से निर्माण कराए जाने की मांग वार्डवासी करते आ रहे हैं। बीते वर्ष विधायक व पूर्व विधानसभाध्यक्ष धरमलाल कौशिक द्वारा वार्षिक बजट मे शामिल कराए जाने के बाद भी प्रशासकीय स्वीकृति नहीं दी गई। इस वर्ष बजट में सड़क मार्ग को नहीं लिया गया। वार्डवासियों की मांग पर बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक के साथ सभी वार्डवासी बडी संख्या मे कलेक्टर सौरभ कुमार मिलने के लिए मोटर साइकिल से पहुंचे। कलेक्टर सौरभ कुमार से मिलकर विधायक कौशिक ने नगपुरा से डढहा जिसकी लंबाई तीन किलोमीटर सडक मार्ग बनाने हेतु विभाग से राशि जारी करने मांग की। जिस पर कलेक्टर सौरभ कुमार द्वारा विभाग के संबधित अधिकारी से बात कर वर्षा ऋतु से पूर्व सडक बनाने का आश्वासन दिया। विधायक धमरलाल कौशिक के साथ बडी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद थे। दरअसल बोदरी नगर पंचायत के नगपुरा से डढहा तक लगभग तीन किलोमीटर की सडक बहुत जर्जर है। ग्रामीणों ने बताया कि बीते 15 सालों से गांव की सडकें बहुत ज्यादा जर्जर हो चुकी हैं, जिसकी वजह से ग्रामीणों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। स्कूल आने-जाने के दौरान बच्चे और अस्पताल ले जाते वक्त गर्भवती महिलाएं कई बार सडक हादसे का शिकार हो जाती हैं, जबकि इससे पहले भी ग्रामीणों ने सडक बनवाने को लेकर कलेक्टर से शिकायत की थी। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने कहा कि आने वाले समय में मांग पूरी नहीं की गई, तो चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि पिछले बजट में इस सडक की मरम्मत को जोड;ा गया था, लेकिन उसकी प्रशासनिक स्वीकृति नहीं मिली।


