ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
मध्यप्रदेश

बुजुर्ग के ऊपर से गुजर गई मालगाड़ी शरीर पर खरोंच तक नहीं आई

विदिशा। करीबी रेलवे स्टेशन गुलाबगंज पर बुधवार को पटरी पार करते समय एक बुजुर्ग की जान पर बन आई। एक मालगाड़ी ट्रेन बुजुर्ग के ऊपर से निकल गई, लेकिन आश्‍चर्यजनक रूप से इस दिल दहला देने वाली घटना में बुजुर्ग के शरीर पर खरोंच तक नहीं आई और वह सुरक्षित पटरी से बाहर आ गया। बुजुर्ग की सूझबूझ से उसकी जान बच गई, अन्यथा दुखद हादसा हो सकता था।

जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह स्टेशन पर एक मालगाड़ी ट्रैक पर खड़ी थी। इसी दौरान ग्राम चाठोली निवासी 70 वर्षीय नारायण सिंह स्टेशन पर बने फुट ओवरब्रिज से न जाते हुए मालगाड़ी के नीचे से पटरी पार करने लगे। तभी अचानक ट्रेन चल पड़ी। इससे वह बुजुर्ग व्‍यक्‍ति वहीं दुबककर बैठ गया। चलती ट्रेन के नीचे बुजुर्ग को देख स्टेशन पर खड़े लोग घबरा गए। वे बुजुर्ग की सलामती के लिए दुआ करने लगे। लोग बुजुर्ग को मालगाड़ी के गुजर जाने तक सिर झुकाकर ही पड़े रहने की सलाह देते रहे। बुजुर्ग भी सिर झुकाकर पटरी के नीचे पड़ा रहा। धीरे-धीरे ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई और वह सुरक्षित बच निकला। स्‍टेशन पर खड़े रूपेश कुशवाह नामक युवक ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो अब इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि जरा सी भी लापरवाही होती तो बुजुर्ग की जान बचना मुश्किल था। घटना के बाद बुजुर्ग भी काफी सहमा हुआ है। इधर, उनके स्वजन भी कार्रवाई के डर से कुछ नहीं बोल रहे।

Related Articles

Back to top button