ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
मध्यप्रदेश

बांधवगढ़ में कुएं में मिलीं बाघ की पांच साल से ज्यादा पुरानी हड्डियां

उमरिया । विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व विस्थापित हुए गांव के एक कुएं से बाघ की पांच साल से भी ज्यादा पुरानी हड्डियां पाई गई हैं। बाघ की यह हड्डियां बांधवगढ़ के मगधी रेंज अंतर्गत विस्थापित हो चुके मिल्ली गांव के कुएं से पाई गई हैं। इस गांव को वर्ष 2016 में खाली कराया गया था। हाल ही में तीन साल से ज्यादा समय से बाड़े में बंद बाघ को भी इसी जंगल में छोड़ा गया है। इस बारे में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व ने एक विज्ञाप्ति जारी की है जिसमें बताया गया है कि बाघ की यह हडि्डयां एक अप्रैल को कुएं से बरामद की गई हैं और अब इन्हें जांच के लिए लैब में भेजा जा रहा है।

एक बाघ की पूरी हड्डियां

मामले में सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है वह बेहद चौकाने वाली है। बताया गया कि 1 अप्रैल को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मगधी बीट के क्रमांक 299 के पास छपराहार में काफी समय से बंद पड़े कुएं से बाघ की 150 से ज्यादा हड्डियां (अवशेष) बरामद हुईं। इस बारे में चर्चा के दौरान एसडीओ सुधीर मिश्रा ने बताया कि हड्डियां किसी एक ही बाघ की हैं और अवशेष देखकर यह प्रतीत होता है कि उसमें से बाघ की कोई भी हड्डी गायब नहीं है। यानी बाघ की मौत जब हुई होगी उसके पीछे वजह शिकार नहीं थी।

गांव खाली होने के बाद घटना

अनुमान लगाया जा रहा है कि बाघ की मौत गांव खाली होने के बाद कुएं में गिरने से हुई होगी। गांव खाली होने के बाद कुएं का उपयोग नहीं हुआ जिससे उसमें गिरने के बाद किसी को बाघ की जानकारी नहीं लग सकी। पांच साल से ज्यादा समय तक बाघ के अवशेष कुएं में ही पड़े रहे और किसी को भी इसका पता नहीं चल सका। चौकाने वाली बात यह कि बांधवगढ़ में बाघ की निगरानी और देखरेख के लिये इतना बड़ा अमला तैनात है फिर भी इस तरह की घटना प्रबंधन की नाकामी उजागर करता है।

150 से ज्यादा हड्डि‍यां

घटना स्थल मगधी गांव की तरफ का है जहां से नजदीक छपराहार क्षेत्र में जंगल के अंदर काफी समय से बंद पड़े कुएं में 150 से ज्यादा बाघ के अवशेष बरामद किया गया है। बाघ की हड्डियां बरामद होने के बाद इस बात की चर्चा भी हो रही है कि अवशेष में बाघ का सिर और पंजा गायब है। हालांकि एसडीओ सुधीर मिश्रा का कहना है कि बरामद हड्डियाें में बाघ के शरीर में पाई जाने वाली सभी हडि्डयां मौजूद हैं। आगे की कार्रवाई एनटीसीए की गाइडलाइन और प्रोटोकाल के तहत की जा रही है। हड्डियां जांच के लिए लैब भेजी जाएंगी।

Related Articles

Back to top button