ब्रेकिंग
अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार CM मोहन यादव ने 7400 होनहारों को दी ई-स्कूटी की सौगात, स्टूडेंट्स से की बात, स्कूटी पर सवारी भी की लाड़ली बहना योजना, हर महीने 1900 करोड़ खर्च, MP सरकार को नोटिस, हाई कोर्ट ने 4 हफ्ते में जवाब मांगा सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि
मध्यप्रदेश

रायसेन के पास सड़क निर्माण के दौरान ग्रेडर मशीन में लगी आग

रायसेन! जिला मुख्यालय रायसेन से 11 किमी दूर रतनपुर-चिकलोद मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य में लगे एक वाहन में गुरुवार दोपहर में अचानक आग लग गई। जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, तब तक यह वाहन जलकर खाक हो चुका था।

कोतवाली थाना प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि दोपहर ढाई बजे उन्हें ग्रेडर मशीन में आग लगने की सूचना मिली। तुरन्त ही थाना परिसर से फायर ब्रिगेड को रवाना किया गया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर ग्रेडर मशीन में लगी आग को बुझा दिया है। सड़क निर्माण कंपनी के कर्मचारियों की सूचना पर मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि तेज गर्मी की वजह से ग्रेडर मशीन से आयल रिसाव व इलेक्ट्रिक स्पॉर्किग के कारण आग लगी है।

गौरतलब है कि रतनपुर से चिकलोद तक 17 किमी सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। पिछले एक वर्ष से दो लेन सड़क निर्माण के दौरान पहली बार ऐसा हादसा हुआ है। लगभग 27 करोड़ की लागत से यह सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। जहां तक आग लगने की वारदात की बात करें तो आए दिन नरवाई में आग लगने के मामले सामने आ रहे हैं। नरवाई जलाने के कारण खेतों से उड़ने वाली चिंगारी से भी गेहूं की फसलों में आग लगने वारदातें हो रही हैं।

Related Articles

Back to top button