पढ़ाई का नया तरीका इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित पढ़ें पूरी खबर

सीधी। जनपद पंचायत रामपुर नैकिन के बडेसर माध्यमिक स्कूल के शिक्षक का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। वीडियो में शिक्षक बच्चों के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। स्कूल के शिक्षक और बच्चे भी अपने इस शिक्षक की तारीफ करते नहीं थक रहे। आमतौर पर प्राइमरी स्कूल का ख्याल आते ही तमाम बातें मन में आती है,लेकिन अब जिले के बड़ेसर माध्यमिक स्कूल की दशा और दिशा दोनों ही बदल रही हैं। शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बडेसर के शिक्षक राजेश कुमार पांडेय का वीडियो चर्चा का विषय बना हैै, जिसमें राजेश बच्चों के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैंं। राजेश बच्चों को खेल -खेल में ही पढ़ाते हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि मैंने भी वीडियो देखा है और राजेश एक्टिविटी वेज लर्निंग के माध्यम से गिनती पहाड़ा सिखा रहे हैंं। यह एक बहुत अनुकरणीय उदाहरण है। सभी प्राइमरी विद्यालयों के शिक्षकों को भी ऐसा करना चाहिए। निश्चित रूप से अपने नौनिहाल है शिक्षात्मक रूप से विशेष ध्यान देना चाहिए। हमारी आगामी पीढ़ी उसी शिक्षा पर आधारित है। यदि हम अच्छी शिक्षा नहीं देंगे तो आगे आने वाले समय पर कैसे कल्पना कर सकते हैं कि हमारा देश महान हो तो उन्हें अच्छी शिक्षा देनी चाहिए। जब से जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर पदस्थ हुआ हू लगातार सभी शिक्षकों सभी प्राचार्य को सभी को इस का मोटिवेशन देता हूं।


