ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
मध्यप्रदेश

वन अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई जारी जामपाटी में 70 मकान ध्वस्त

बुरहानपुर। जंगल की अवैध कटाई कर वन भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ शुरू हुई पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई मंगलवार को चौथे दिन भी जारी रही। चार जिलों के एक हजार से ज्यादा पुलिस जवानों की मौजूदगी में जामपाटी गांव के 70 से ज्यादा मकान ध्वस्त किए गए।

मकानों को धराशायी करने के लिए पुलिस ने 11 जेसीबी लगाई थीं। पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा ने बताया कि अतिक्रमणकारियों का यह ठिकाना पानखेड़ा के जंगल की अवैध कटाई और वन भूमि पर अतिक्रमण का केंद्र रहा है। इस ठिकाने को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है।

ज्ञात हो कि पानखेड़ा और जामपाटी के आसपास करीब पंद्रह से बीस वर्ग किमी के जंगल को अतिक्रमणकारियों ने पूरी तरह साफ कर समतल मैदान बना दिया है। इस भूमि पर ट्रैक्टर चलाकर खेती के लिए तैयार कर लिया गया था।

पुलिस सुरक्षा के बीच वन विभाग ने यहां से भारी मात्रा में बरामद की गई सागौन की लकड़ी को भी उठाया है। इसके लिए वन विभाग ने कई ट्रक लगाए हैं। एक अनुमान के मुताबिक अवैध ठिकानों को ध्वस्त करने के बाद झोपड़ों और घरों से करोड़ों रुपये कीमत की लकड़ी मिली है। पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि बुधवार को भी अतिक्रमण हटाने और लकड़ी उठाने का काम किया जाएगा।

अब तक यह कार्रवाई हुई

पुलिस ने शनिवार सुबह सीवल में अवैध अतिक्रमण हटा इस कार्रवाई की शुरूआत की थी। इसके बाद पानखेड़ा, बाकड़ी और जामपाटी में बने अवैध मकानों को ढहाया गया है। पहले दिन पुलिस ने 18 मकान, दूसरे दिन 800 से ज्यादा झोपड़े, तीसरे दिन 40 मकान और चौथे दिन 70 से ज्यादा मकान तोड़े हैं। इस तरह अब तक नौ सौ से ज्यादा मकान और झोपड़े तोड़े जा चुके हैं। इस पूरी कार्रवाई के दौरान डीआइजी खरगोन तिलक सिंह, कलेक्टर भव्या मित्तल सहित अन्य अधिकारी भी जंगल में डेरा डाले रहे। मंगलवार को पुलिस ने धूलकोट क्षेत्र में पुलिस कार्रवाई के दौरान माहौल खराब करने वाले शेष तीन आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button