ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

भोपाल में अग्निवीर भर्ती के लिए 17 अप्रैल से होगी परीक्षा नौ जिलों के अभ्यर्थी होंगे शामिल

भोपाल प्रदेश के नौ जिलों के अभ्यार्थियों के लिए अग्निवीर भर्ती परीक्षा 17 अप्रैल से आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 26 अप्रैल तक जारी रहेगी। इसके लिए प्रवेश पत्र आनलाइन जारी कर दिए गए हैं। साथ ही परीक्षा केंद्रों की जानकारी भी उपलब्ध करा दी गई है। बता दें कि इस बार लिखित परीक्षा पहले की जाएगी। इसके बाद ही शारीरिक परीक्षा आयोजित की जाएगी।

जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के नौ जिले भोपाल, बैतूल, छिंदवाड़ा, हरदा, नर्मदापुरम, रायसेन, राजगढ़, सीहोर और विदिशा के अभ्यर्थियों की अग्निवीर भर्ती के लिए परीक्षा 17 से 26 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों की आनलाइन परीक्षा ईडीसीआइएल द्वारा भोपाल में स्थित तीन केंद्रों पर आयोजित होगी। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र बेवसाइट ज्वाइन इंडियन आर्मी डाट एनआइसी डाट इन से डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र पर ही परीक्षा केंद्र का पता और समय दर्ज किया गया है। सभी अभ्यर्थी को अपना प्रवेश पत्र और आधार कार्ड, फोटो आइडी प्रूफ साथ में लाना आवश्यक है। इनके बिना किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

ये बनाए परीक्षा केंद्र

अभ्यर्थियों के लिए भोपाल में आनलाइन परीक्षा केंद्र आइओएन डिजिटल जोन आइडीजेड ट्रिनिटी एक, श्रीजयराम एजुकेशन सोसायटी कोकता बायपास रोड, डिजिटल जोन आइडीजेड ट्रिनिटी दो, हाइवे दो कोकता बायपास रोड, आइओएन डिजिटल जोन आइडीजेड गांव आदमपुर रायसेन रोड भोपाल में आयोजित होगी। इन केंद्रो की जानकारी अभ्यर्थी आनलाइन देख सकते हैं और उनके प्रवेश पत्र पर भी मौजूद रहेगी।

ये दस्‍तावेज लाना बेहद जरूरी, वरना नहीं मिलेगा प्रवेश

अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा के दौरान प्रवेश पत्र के अलावा कुछ दस्तावेज लाना बेहद जरूरी है। इस बार लिखित परीक्षा पहले आयोजित हो रही है। इसमें पास होने के बाद ही शारीरिक परीक्षा आयोजित कराई जाएगी।

– प्रवेश पत्र

– आधार कार्ड

– फोटो आइडी प्रूफ

Related Articles

Back to top button