ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
मध्यप्रदेश

दस साल की बालिका को जंगल में ले जाकर किया दुष्कर्म का प्रयास गुस्साए ग्रामीणों ने पकड़कर पेड़ से बांधा

गुना। छोटे भाइयों को स्कूल छोड़ने गई 10 साल की बालिका को एक युवक अगवा कर भदौरा के जंगल में ले गया। यहां उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। बालिका के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे आरोपित के चंगुल से छुड़ाया। गुस्‍साए ग्रामीणों ने आरोपित युवक को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद उन्‍होंने आरोपित को पेड़ से बांध दिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। उसके खिलाफ रासुका की कार्रवाई भी की जा रही है।

जानकारी के अनुसार बुधवार को शहर कोतवाली थानाक्षेत्र में 10 वर्षीय बालिका अपने छोटे भाइयों को स्कूल छोड़ने गई थी। यहां से एक व्यक्ति उसका अपहरण कर मोटरसाइकिल से ले गया। इसके साथ ही म्याना थानाक्षेत्र के ग्राम भदौरा के जंगल में उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। लेकिन बच्ची के चिल्लाने पर स्थानीय ग्रामीणों ने बालिका को उस युवक के चंगुल से छुड़ाया और युवक की पिटाई कर उसे रस्सी के सहारे पेड़ से बांध दिया। इसके साथ ही म्याना थाना पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची और बालिका को सुरक्षित बचा लिया। वहीं युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की पूछताछ में युवक ने अपना नाम गोवर्धन पुत्र रामसिंह कुशवाह उम्र 27 साल निवासी ग्राम कदवाया जिला अशोकनगर बताया। घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक राकेश सगर को लगी, तो उन्होंने आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। इसके साथ ही आरोपित के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत भी कार्रवाई की जा रही है।

शिवपुरी और अशोकनगर में भी दर्ज हैं मामले

इधर, पुलिस ने आरोपित गोवर्धन कुशवाह के पूर्व का आपराधिक रिकार्ड खंगाला, तो पता चला कि वह पहले भी इसी तरह के अपराध कर चुका है। शिवपुरी के इंदार थानाक्षेत्र में 2016 में उसने इसी तरह का अपराध किया गया था, जिसमें उसे 2018 में 10 वर्ष की सजा भी सुनाई जा चुकी थी। लेकिन 2000 में आरोपित जमानत पर बाहर आ गया था। इसके बाद उसने अशोकनगर जिले के कदवाया थानाक्षेत्र में भी इसी तरह की वारदात को अंजाम दिया था, जिसका मामला भी दर्ज है।

Related Articles

Back to top button