ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मुख्य समाचार

पचमढ़ी में मोहन यादव ने दिखाई फिटनेस,मोहन यादव ने योगाभ्यास के दौरान कठिन से कठिन आसन किए.

पचमढ़ी में बीजेपी का अभ्यास शिविर

पचमढ़ी (नर्मदापुरम) : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव योगा के मामले में राजनीतिक क्षेत्र में अलग पहचान बना चुके हैं. उनकी फिटनेस का राज भी रोजाना योग करना है. इस बात को उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया.इस दौरान सुबह की बेला में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जब सभी के सामने कठिन से कठिन योग को आसानी से कर दिखाया तो लोग चकित रह गए.

पचमढ़ी में बीजेपी का अभ्यास शिविर

हिल स्टेशन पचमढ़ी की वादियों में बीजेपी का अभ्यास शिविर चला. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिस कुशलता से मयूरासन किया, इसे देखकर साबित हो गया कि वह योगाभ्यास रोजाना करते हैं. क्योंकि मयूरासन जैसा कठिन योगाभ्यास लगातार प्रैक्टिस के बाद ही हो पाता है. योग के थोड़े जानकार राजतनेताओं ने जब मोहन यादव को मयूरासन करते देखा तो बोले के वे योग में पूरी तरह से निपुण हैं और एक अच्छे योगी हैं.

पचमढ़ी की आबोहवा के कायल हुए बीजेपी नेता

वहीं, दूसरी तरफ बीजेपी के दिग्गज नेता पचमढ़ी की सुंदरता के कायल हो गए. मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी ये बात दोहरायी. विजयवर्गीय यहां जटाशंकर भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए पहुंचे. पचमढ़ी में भगवान शंकर के कई अद्भुत मंदिर हैं. जटाशंकर भोलेनाथ काफी गहराई में एक गुफा के भीतर विराजमान हैं. जहां चट्टानों के बीच से भगवान शंकर की आकृतियां उभरी हुई हैं.

इस आसन के कई लाभ हैं जैसे:

कंधों, भुजाओं और ऊपरी पीठ को मजबूत बनाता है

संतुलन और शरीर की जागरूकता में सुधार करता है

ध्यान और एकाग्रता बढ़ाता है

छाती को फैलाता है और खोलता है

मस्तिष्क में रक्त परिसंचरण में सुधार होता है

साहस और आत्मविश्वास का निर्माण होता है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button