ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में 24 घंटे (24x7) संचालित किए जा सकेंगे। खुलेंगे मॉल-दुकानें; राज्यपाल ने दी मंजूरी एमपी में एनालॉग पनीर पर लगा बैन, सीएम मोहन यादव बोले- प्राकृतिक दूध के उत्पादों को करेंगे प्रोत्साहि... महिलाओं के खातों में आज पहुंचेगी महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त, CM साय करेंगे जारी भोपाल में निरामय अस्पताल की सोनोग्राफी मशीन सील, सीएमएचओ ने की कार्यवाही पनीर पकड़ा?, रायपुर में हुई कार्रवाई, जांच के लिए लैब भेजा BHOPAL में नेताओं के हाथों में पौधे लगवाने के लिए, 700 हरे भरे पेड़ कटवा दिए भोपाल में गलत डिजाइन और विजिबिलिटी की कमी वाले 150 प्वाइंट, इन 10 मेन चौराहों और तिराहों पर है सबसे ... भोपाल में बड़े-बड़े शोरूम और दुकानों पर लगे ताले, नगर निगम की कार्रवाई से मचा हड़कंप, रिहायशी इलाकों... नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले...
मध्यप्रदेश

लक्ष्मीबाई अनाज मंडी में किसानों का चक्काजाम और प्रदर्शन

इंदौर। शहर की लक्ष्मीबाई अनाज मंडी के बाहर किसानों ने हंगामा चल रहा है। एमआर 5 पर जारी है चक्काजाम। सप्ताह में दूसरी बार नाराज किसानों ने हंगामा किया है। एक हजार से ज्यादा किसान सड़कों पर उतर आए हैं। किसानों की मांग है कि गेहूं की सरकारी खरीदी में चमकविहिन गेहूं की भी खरीदी जाए। किसानों ने प्रशासन पर भी मनमानी करने का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सरकार ने फैसला किया है कि 10 प्रतिशत तक चमकविहीन गेहूं समर्थन मूल्य पर उपार्जन करेगी सरकार। केंद्र सरकार ने दी अनुमति। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट बैठक में मंत्रियों को दी जानकारी।

इधर प्रशासन के पास अभी तक इस फैसले का आदेश नहीं पहुंचा है, ऐसे में वह फिलहाल खरीदी नहीं कर रहा है। इसे लेकर किसानों का हंगामा जारी है। इस फैसले से बाजार में इस समय 1700-1800 रुपये क्विंटल बिक रहा गेहूं, सरकारी खरीद में करीब 2700 से 2800 तक बिक सकेगा।

इंदौर जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी निरन्तर की जा रही है। जिले में आज दिनांक तक 32 हजार 344 मेट्रिक टन गेहूं की खरीदी हो चुकी है। यह गेहूं 2728 किसानों से की गई है। जिले में खरीदी का कार्य 97 केन्द्र पर किया जा रहा है। खरीदी केन्द्रों पर किसानों की सुविधा के लिये सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने खरीदी केन्द्रों पर व्यवस्थाओं की सुनिश्चितता के लिये संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

इसके परिपालन में आज जिला विपणन अधिकारी अर्पित तिवारी सहित‍ अन्य अधिकारियों ने खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बताया गया कि खरीदी केन्द्रों पर किसानों के बैठने, पेयजल, छाया, तोलकाटे आदि के पर्याप्त इंतजाम है। तिवारी ने बताया कि किसानों को स्लाट बुकिंग में आ रही तकनिकी समस्या को दूर करने के लिये तेजी से प्रयास जारी है।

उन्होंने बताया कि यह समस्या एक या दो दिन में निराकृत हो जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में सभी पंजीकृत किसानों से निर्धारित गुणवत्ता का शत-प्रतिशत गेहूं क्रय किया जाएगा। किसी भी किसान को परेशानी नहीं आयेगी। जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी 10 मई तक की जायेगी। राज्य सरकार द्वारा 28 मार्च से गेहूं उपार्जन प्रारंभ किया गया था। इस वर्ष गेहूँ का समर्थन मूल्य 2125 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।

Related Articles

Back to top button