ब्रेकिंग
CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार CM मोहन यादव ने 7400 होनहारों को दी ई-स्कूटी की सौगात, स्टूडेंट्स से की बात, स्कूटी पर सवारी भी की लाड़ली बहना योजना, हर महीने 1900 करोड़ खर्च, MP सरकार को नोटिस, हाई कोर्ट ने 4 हफ्ते में जवाब मांगा सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री
मध्यप्रदेश

बड़वानी जिले में गोई नदी में बने 48 वर्ष पुराने पुल को विस्फोट से ढहाया

बड़वानी। दूरस्थ पहाड़ी विकासखंड पाटी में गोई नदी पर बने करीब 48 साल पुराने पुल को एमपीआरडीसी द्वारा ब्लास्टिंग कर ढहाया गया। इस पुराने पुल के स्थान पर अब नया पुल बनाया जाएगा। फिलहाल यहां पर वैकल्पिक कच्चा मार्ग बनाकर आवागमन सुचारू रखा गया है।

एमपीआरडीसी के अधिकारियों के अनुसार पुराने पुल की रैलिंग टूटने के साथ ही यह जर्जर हो चुका था। इसे कंट्रोल ब्लास्ट के माध्यम से ढहाया गया।

करीब एक सप्ताह से इसे तोड़ने की कार्रवाई चल रही थी। रविवार को इसे ढहाया गया। वहीं सोमवार को यहां से मलबा हटाने सहित अन्य कार्य किया गया।

विभाग के वरिष्ठ अधिकारी श्याम गुप्ता के अनुसार अब यहां पर करीब 12 करोड रूपये की लागत से नया पुल बनेगा। इसकी लंबाई 215 मीटर एवं चौड़ाई 12 मीटर रहेगी। वहीं ऊंचाई 25 मीटर रहेगी। करीब 18 माह में इसकी पूर्णता की अवधि है, लेकिन एक साल में इस पुल को तैयार करने का प्रयास करेंगे। इससे आवागमन में सुविधा होगी।

Related Articles

Back to top button