ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मुख्य समाचार

रायपुर की सड़कों पर पार्किंग-दुकान लगाने पर कटेगा चालान: आदेश नहीं मानने पर होगा एक्शन

ट्रैफिक व्यवस्था सही करने पुलिस-निगम के अफसरों ने बनाया प्लान,

रायपुर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए रायपुर कमिश्नर और निगम कमिश्नर ने संयुक्त एक्शन प्लान बनाया है। सोमवार को पुलिस और निगम के अधिकारियों ने बैठक लेकर राजधानी की मुख्य सड़कों पर पर अवैध पार्किंग और ठेला-खोमचा लगाने पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, नियम तोड़ने वालों पर एक्शन लिया जाएगा। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर चालानी कार्रवाई के साथ वाहन टोइंग भी की जाएगी।

नो पॉर्किंग जोन में गाड़ी खड़ी करने पर होगी कार्रवाई।

पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित बैठक में पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और नगर निगम कमिश्नर विश्वदीप ने अधिकारियों के साथ विस्तृत रणनीति पर चर्चा की। शहर के तीनों जोन के पुलिस उपायुक्त और ट्रैफिक पुलिस उपायुक्त मौजूद रहे। उद्देश्य शहर के प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों पर यातायात दबाव कम कर नागरिकों को निर्बाध आवागमन सुविधा देना है।

योजना के तहत शहर के सभी प्रमुख मार्गों को चरणबद्ध रूप से अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। सभी तिराहा-चौराहों से चारों दिशाओं में 50-50 मीटर तक नो पार्किंग और नो वेंडिंग जोन लागू रहेगा। इस क्षेत्र में वाहन खड़ा करने या ठेला लगाने पर तत्काल चालान काटा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button