ब्रेकिंग
450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार CM मोहन यादव ने 7400 होनहारों को दी ई-स्कूटी की सौगात, स्टूडेंट्स से की बात, स्कूटी पर सवारी भी की लाड़ली बहना योजना, हर महीने 1900 करोड़ खर्च, MP सरकार को नोटिस, हाई कोर्ट ने 4 हफ्ते में जवाब मांगा सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग,
मध्यप्रदेश

ओलावृष्टि ने बढ़ाई किसानों की चिंता फसल को 70 से 75 फीसदी नुकसान की आशंका

छिंदवाड़ा। अमरवाड़ा रविवार को प्रकृति का कहर अमरवाड़ा किसानों पर कुछ इस कदर टूटा कि कश्मीर सा नजारा हो गया। तेज हवा और बारिश के साथ जमकर हुई ओलावृष्टि के कारण हर तरफ ओलों की सफेद चादर बिछ गई। क्या सड़क क्या खलिहान और क्या घरों के आंगन हर तरफ सिर्फ बर्फ ही बर्फ नजर आ रही थी।

ओलावृष्टि के बाद लोगों ने हर तरफ बिछी बर्फ को देखकर हर कोई हैरान है। बताया जा रहा है कि करीब एक घंटे तक यहां तेज हवा और बारिश के साथ बेर के आकार के ओले गिरे बेमौसम बरसात के साथ हुई ओलावृष्टि ने किसानों की स्थिति दयनीय कर दी. किसानों की पक चुकी फसलों पर ओलावृष्टि से फसल को भारी नुकसान हुआ है. समाजसेवी सुजान सिंह उइके ने बताया कि अमरवाड़ा के आस पास के गांव पर आधे घंटे तक ओलावृष्टि हुई, जिससे किसानों की गेहूं, चना, सरसों, जौ, मेथी आदि की 70 से 75 प्रतिशत पकी फसल खराब हो गई है। इस मौसम के कहर ने सारी मेहनत पर पानी फेर दिया।

चेतराम कुमरे किसान ने बताया कि ने बताया कि मौसम की मार लगातार गर्मी के मौसम में झेल रहे हैं वही इस ओलावृष्टि से बची हुई फसल को भी भारी भरकम नुकसान हुआ है किसान ने कहा कि सरकार हमारा कर्ज माफ करें और फसल में मुआवजा देने की मांग की

Related Articles

Back to top button