ब्रेकिंग
भोपाल में गलत डिजाइन और विजिबिलिटी की कमी वाले 150 प्वाइंट, इन 10 मेन चौराहों और तिराहों पर है सबसे ... भोपाल में बड़े-बड़े शोरूम और दुकानों पर लगे ताले, नगर निगम की कार्रवाई से मचा हड़कंप, रिहायशी इलाकों... नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ...
मध्यप्रदेश

रिश्वत लेते 2 बड़े अधिकारी रंगे हाथों गिरफ्तार, इस मामलें में बिल पास करने के लिए मांगी थी मोटी रकम

मंडला। जिले के निवास विकासखंड में जबलपुर की लोकायुक्त की टीम ने जिले के एक बड़े अधिकारी को बड़ी रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। टीम ने नगर परिषद के सीएमओ और उनके क्लर्क को 50 हजार रुपए की रिश्वत के साथ रंगे हाथों पकड़ा है।

दरअसल मंडला जिले के महाराजपुर के ठेकेदार जगमोहन शंकर ने नगर परिषद निवास में साल 2022 में तीन नल कूप खनन का कार्य किया गया था। जिसका भुगतान करीब 1लाख 97 हजार रुपए होना था। जिसके लिए नगर नगर परिषद के सीएमओ लगातार 1 साल से परेशान कर रहे थे। उनके द्वारा बिल पास करने के लिए करीब 80 हजार रुपए के रिश्वत की मांग की जा रही थी, वहीं बाद में 50 हजार में समझौता हुआ। जिस पर क्लर्क को आज 50 हजार रुपए दिए जा रहे थे। उसी दौरान जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने दबिश देकर क्लर्क संदीप दुबे और सीएमओ विकेश कुमरे को रंगे हाथों पकड़ लिया है। फिलहाल लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button