ब्रेकिंग
भोपाल में गलत डिजाइन और विजिबिलिटी की कमी वाले 150 प्वाइंट, इन 10 मेन चौराहों और तिराहों पर है सबसे ... भोपाल में बड़े-बड़े शोरूम और दुकानों पर लगे ताले, नगर निगम की कार्रवाई से मचा हड़कंप, रिहायशी इलाकों... नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ...
देश

ममता बनर्जी का बड़ा बयान, TMC अकेले लड़ेगी 2024 का लोकसभा चुनाव

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा और नरेंद्र मोदी का सामना करने के लिए विपक्षी एकता ही दुहाई दी जा रही है। इस बीच, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कुछ ऐसा कहा है, जिससे विपक्षी एकता को तगड़ा झटका लगा है।

ममता बनर्जी ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी TMC अगले लोकसभा चुनावों में अकेले लड़ेगी। बकौल ममता, ‘2024 में, हम तृणमूल और लोगों के बीच एक गठबंधन देखेंगे। हम किसी अन्य राजनीतिक दल के साथ नहीं जाएंगे। जनता के सहयोग से हम अकेले लड़ेंगे। जो लोग भाजपा को हराना चाहते हैं, मुझे विश्वास है कि वे हमें वोट देंगे।’
समाचार एजेंसी एएनआई ने यह जानकारी दी है। ममता बनर्जी का यह बयान नीतीश कुमार जैसे नेताओं के लिए बड़ा झटका है, जो पिछले दिनों से कह रहे हैं कि यदि सभी दल मिल जाएं, तो भाजपा को 100 सीटें भी नहीं मिलेंगी।

टीएमसी और कांग्रेस में रही तनातनी

विपक्षी एकता में टीएमसी और कांग्रेस की तनातनी सबसे बड़ी बाधा रही। दोनों दलों के नेता एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहे हैं। वहीं टीएमसी के बयानों से साफ है कि वह राहुल गांधी को नेता या पीएम पद का उम्मीदवार मानने को राज नहीं है, जबकि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को भविष्य के प्रधानमंत्री के रूप में देख रहे हैं।
गुरुवार को सागरदिघी उपचुनावों में कांग्रेस की जीत और त्रिपुरा विधानसभा चुनावों में बीजेपी की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि सीपीआई (एम) या कांग्रेस पार्टी को वोट देने वाले वास्तव में बीजेपी को वोट दे रहे हैं।
सागरदिघी उपचुनावों में बाद की जीत के बाद टीएमसी और कांग्रेस के बीच राजनीतिक गतिरोध शुरू हो गया है। दोनों दलों ने एक दूसरे पर भाजपा के हित में काम करने का आरोप लगाया।
टीएमसी त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भी अपनी पैठ बनाने में विफल रही क्योंकि वह 1 प्रतिशत से भी कम वोट शेयर हासिल कर पाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button