ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
देश

बच्चा पैदा कैसे करें? Youtube पर सर्च करके नाबालिग ने कराया खुद का प्रसव, नवजात को मारकर भर दिया डिब्बे में

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर से ​एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल एक 15 साल की नाबालिग गर्भवती हो गई, जिसके बाद उसने यूट्यूब पर वीडियो देखकर खुद का प्रसव भी करा लिया। लेकिन इस दौरान उसकी हालत इतनी खराब हो गई कि अस्पताल में भर्ती होना पड़ गया। वहीं, नाबालिग ने अपने बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी और उसे डब्बे में ​बंद करके छिपा दिया। फिलहाल प्राइवेट अस्पताल में नाबालिग का ईलाज जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग की सोशल मीडिया के जरिए एक युवक से दोस्ती हो गई। दोस्ती कब प्यार में बदली दोनों को पता ही नहीं चला। दोनों इतने करीब आ गए कि बात संबंध बनाने तक आ गई। नाबालिग अपने घर वालों से तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर गर्भवती होने की बात छिपाती रही। लेकिन जब मामला सामने आया तो सभी के होश फाख्ता हो गए।

नाबालिग यूट्यूब से वीडियो देखकर बच्चे को जन्म दे चुकी थी और उसे मारकर डब्बे में भर दिया था। इसी दौरान उसकी मां घर पहुंच गई। बेटी को ऐसी हालत में देखकर वह दंग रह गई और आनन फानन में अस्पताल लेकर पहुंची। फिलहाल नवजात के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

नाबालिग का उपचार कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि प्रसव के बाद ज्यादा खून बह जाने की वजह से नाबालिग की हालत गंभीर बनी हुई थी। घटना नागपुर शहर के अंबाझरी थाना क्षेत्र की है। पीड़िता की मां जब काम पर गई थी तब नाबालिग ने बच्चे को जन्म देने के लिए यूट्यूब पर वीडियो देखा और खुद ही अपना प्रसव किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button