लाड़ली बहना के लिए आय और मूल निवासी प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं, केवल 4 बातों का रखें ध्यान
केवल 4 बातों का रखें ध्यान

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए अब मूल निवास प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है। लाड़ली बहना योजना का लाभ लेने के लिए खुद का आधार लिंक बैंक खाता और ईकेवॉयसी समग्री आईडी की जरूरत होगी। योजना 5 मार्च से शुरू होगी। आवेदन भरने की शुरुआत 25 मार्च से होगी। पहले आवेदन की तारीख 15 मार्च तय थी। जिसे दस दिन बढ़ा दिया गया है।
योजना का लाभ लेने इन 4 बातों का रखें ध्यान…
1 व्यक्तिगत बैंक खाता (किसी भी बैंक में महिला का व्यक्तिगत बैंक खाता होना अनिवार्य है।)
2 बैंक खाता आधार से लिंक (बैंक खाता आधार से लिंक एवं डीबीटी सक्रिय होना अनिवार्य है।)
3 स्वयं का समग्र आईडी (समग्र पोर्टल द्वारा जारी सदस्य का समग्र आईडी होना अनिवार्य है।)
4 समग्र ईकेवॉयसी (समग्र आईडी ईकेवॉयसी द्वारा आधार से लिंक होना अनिवार्य है।)
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना-2023 का भोपाल में रविवार 5 मार्च को आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विधिवत शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नर्मदापुरम से पांच हजार महिलाएं शामिल होंगी। महिला एवं बाल विकास विभाग इसकी तैयारियों में जुट गया है।


