ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
मध्यप्रदेश

लोगों को ट्रैफिक की जानकारी देने स्मार्ट सिटी कंपनी लगाएगी वीडियो डिस्प्ले बोर्ड

भोपाल। ट्रैफिक डायवर्सन या ऐसी ही जरूरी जानकारी आम लोगों को देने के लिए स्मार्ट सिटी कंपनी शहर के प्रमुख चौराहों पर वीडियो डिस्प्ले बोर्ड लगाएगी। इन डिस्प्ले बोर्ड का उपयोग शासन की योजनाओं की जानकारी देने के लिए भी किया जा सकेगा। इसके अलावा इनसे लाइव प्रसारण भी किया जा सकेगा। कोरोना गाइडलाइन जैसी आम जनता के लिए जरूरी सूचनाओं आदि का सीधा प्रसारण भी इन डिस्प्ले बोर्ड पर किया जाएगा। सबसे पहले डिस्प्ले बोर्ड अटल पथ पर प्लेटिनम प्लाजा के पास लगेगा। यह डिस्प्ले बोर्ड स्मार्ट सिटी के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से जुड़ा रहेगा। यह सुविधा दो महीने में शुरू हो जाएगी।

स्मार्ट सिटी द्वारा लगाए जाने वाले वीडियो मैसेज डिस्प्ले बोर्ड का मुख्य काम ट्रैफिक के बारे में आम लोगों को जानकारी देना और जागरूकता फैलाना है। इसमें केवल दृश्य, विज्ञापन, सूचना, संदेश, मौसम की जानकारियां प्रसारित होगी पर आवाज नहीं आएगी। ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि ट्रैफिक में व्यवधान भी न पड़े और लोगों तक आवश्यक संदेश पहुंचाया जा सके। स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने बताया कि अभी केवल अटल पथ पर वीडियो डिस्प्ले बोर्ड लगाने के लिए टेंडर जारी किया गया है। इसमें जो भी कंपनी मय मापदंडो पर खरा उतरेगी, उसे मौका दिया जाएगा। यदि अटल पथ पर यह प्रयोग सफल रहता है तो शहर के अन्य चौक-चौराहों पर भी वीडियो डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे।

स्मार्ट सिटी को मिलेगा राजस्व

शहर में वीडियो डिस्प्ले बोर्ड पीपीपी मोड पर लगाया जाएगा। इसमें करीब 40 लाख रुपये लागत आएगी। यह खर्च संबंधित कंपनी उठाएगी। वहीं कंपनी को विज्ञापन से जो भी आय होगी, उसका एक हिस्सा स्मार्ट सिटी को देना होगा। हालांकि अभी तय नहीं है कि इस योजना से स्मार्ट सिटी को कितनी कमाई होगी।

आइटीएमएस प्रोजेक्ट के अंतर्गत अटल पथ पर वीडियो मैसेज डिस्प्ले बोर्ड लगाया जाएगा। इनका उपयोग आम जनता को दैनिक उपयोग की सूचना, जानकारी, योजनाओं, वायु की गुणवत्ता सहित विज्ञापन प्रसारित करने में किया जाएगा।

-गोरव बैनल, सीईओ, स्मार्ट सिटी

Related Articles

Back to top button