प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की वजह से यातायात परिवर्तित आज इन मार्गों पर जाने से बचें

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को राजधानी प्रवास पर रहेंगे। इसके चलते सुबह से लेकर शाम तक शहर में कई स्थानों पर आम यातायात के लिए मार्ग परिवर्तित रहेंगे। कुछ मार्ग पर सुरक्षा की दृष्टि से प्रवेश प्रतिबंधित भी रहेगा। यातायात थाने से मिली जानकारी के मुताबिक मार्ग परिवर्तन व्यवस्था इस तरह रहेगी।
कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर कार्यक्रम के लिए व्यवस्था
:– सभी प्रकार के मालवाहक, भारी, व्यावसायिक एवं अनुमति प्राप्त वाहन आवश्यकतानुसार (समय सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक)
रोशनपुरा चौराहे से पुराने पुलिस कंट्रोल रूम तिराहा एवं मछलीघर तिराहा से गांधी पार्क तिराहा तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
:– रोशनपुरा चौराहा से पालिटेक्निक चौराहा, कमला पार्क, रेतघाट, वीआइपी रोड, लालघाटी, गांधी नगर तिराहा एवं पालिटेक्निक चौराहा से गांधी पार्क तिराहा तक आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
:– सामान्य दो पहिया, चार पहिया एवं लोकपरिवहन वाहन – (समय सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक)
मालवीय नगर/एयरटेल तिराहा से पुराना पुलिस कंट्रोल रूम तिराहा एवं मछलीघर तिराहा से गांधी पार्क तिराहा तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
वैकल्पिक मार्ग
:– रोशनपुरा चौराहा से भारत टाकीज, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड की ओर जाने वाले दो पहिया एवं चार पहिया, जीप/कार बाणगंगा, मछलीघर, खटलापुरा, पीएचक्यू. तिराहा होते हुये भारत टाकीज की ओर आवागमन कर सकेंगे।
:– रोशनपुरा चौराहा से भारत टाकीज, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड की ओर जाने वाली मिनी बसें एवं बड़ी बसें अपेक्स बैंक, लिंक रोड नंबर-एक से होते हुये बोर्ड आफिस चौराहा, डीबी सिटी, प्रेस काम्प्लेक्स, बीएसएनएल तिराहा, ईओडब्ल्यू आफिस के सामने, केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-एक, मैदा मिल तिराहा, सुभाष नगर आरओबी, प्रभात चौराहा, बोगदापुल से होकर भारत टाकीज होते हुए आवागमन कर सकेंगी।
:– कुशाभाऊ कन्वेंशन सेंटर से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन प्रस्थान के दौरान व्यवस्था- (समय दोपहर 2:40 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक)
पुलिस कंट्रोल रूम तिराहा से कोर्ट चौराहा जेल रोड की ओर, बोर्ड आफिस से व्यापमं की ओर, 1250 चौराहा से व्यापमं की ओर, नूतन कालेज से छह नंबर नम्बर-व्यापमं की ओर, अर्जुन नगर चौराहा से नूतन कालेज की ओर, बिट्टन मार्केट से सुभाष स्कूल की ओर, बोर्ड आफिस से मानसरोवर तिराहा की ओर, गणेश मंदिर से रानी कमलापति स्टेशन की ओर आवाश्यकतानुसार यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
वैकल्पिक मार्ग
:– नये शहर से पुराने भोपाल की ओर आवागमन करने वाले वाहन रोशनपुरा न्यूमार्केट से पोलिटेक्निक चौराहा, कमलापार्क, रेतघाट चौराहा होकर आवागमन कर सकेंगे। एमपी नगर जोन-एक, दो से पुराने शहर की ओर आवागमन करने वाले वाहन चेतक ब्रिज, सावंतिका पेट्रोल पंप होकर आवागमन कर सकेंगे।
:– लिंक रोड नंबर– तीन पर आवागमन जारी रहेगा।
रानी कमलापति रेल्वे स्टेशन एवं बरकतउल्लाह विवि हेलिपेड हेतु सड़क मार्ग से प्रस्थान के लिए व्यवस्था
:– सभी प्रकार के मालवाहक, भारी, व्यावसायिक एवं अनुमति प्राप्त वाहन आवश्यकतानुसार-(समय सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक)
बागसेनिया थाने से मानसरोवर तिराहा तक एवं बोर्ड आफिस चौराहे से बागसेवनिया थाना तिराहा तक आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
:– रानी कमलापति रेलवे स्टेशन की ओर आने-जाने वाले अन्य वाहन- (समय सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक)
:– यात्रीगण प्लेटफार्म नम्बर-एक की ओर से स्टेशन में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। केवल प्लेटफार्म नंबर-पांच से स्टेशन में प्रवेश कर सकेंगे।
:– बोर्ड आफिस की ओर से जाने वाले वाहन गोविन्दपुरा टर्निंग, आइएसबीटी बस स्टैंड, सांची दुग्ध संघ, हबीबगंज स्टेशन प्लेटफार्म नंबर-पांच का उपयोग किया जा सकेगा ।
:– मिसरोद की ओर से आने वाले वाहन बागसेवनिया थाना तिराहा से अरविन्द विहार कालोनी मार्ग का उपयोग कर एम्स अस्पताल, आरआरएल तिराहा, हबीबगंज नाका होते हुए प्लेटफार्म नम्बर-पांच की ओर आवागमन कर सकेंगे।
कार्यक्रम में आने वाले पासधारी वाहन
कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले पासधारी वाहन दोपहर 2ः30 बजे तक आरपीएफ परिसर से प्रवेश कर स्टेशन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकेंगे । इनके वाहन पुराना आरटीओ कार्यालय एवं मानसरोवर काम्प्लेक्स के सामने पार्क किये जा सकेंगे।
वैकल्पिक मार्ग
:– बागसेवनिया, बावड़िया ओवर ब्रिज से शाहपुरा, मनीषा मार्केट एवं कोलार रोड से अरेरा कालोनी, 12 नम्बर मार्केट, 10 नम्बर मार्केट की ओर आवागमन कर सकेंगे ।
:– मिसरोद थाना चौराहा से सलैया गांव होते हेतु बावड़िया कला की ओर वाहन आवागमन कर सकते हैं ।
:– कोलार तिराहा, मंदाकनी चौराहा, गोल जोड़ 11 मील ब्रिज मार्ग से आवागमन कर सकेंगे ।
यात्री बसों के परिवर्तित मार्ग
:– होशंगाबाद, जबलपुर, छिंदवाड़ा, बैतूल की ओर से आने वाली बसें बागसेवनिया थाना तिराहा से बागसेवनिया आइसीआइसीआइ बैंक तिराहा, अरविन्द विहार कालोनी, एमरोल्ड सिटी मार्ग का उपयोग कर एम्स अस्पताल गेट नम्बर–तीन, साकेत नगर, आरआरएल तिराहा, हबीबगंज नाका होते हुए आइएसबीटी की ओर आवागमन कर सकेंगी।
:– इंदौर से भोपाल की ओर आने वाली बसें हलालपुर बस स्टैंड का उपयोग कर सकेंगी। इंदौर, उज्जैन की ओर से आने वाली यात्री बसों का हलालपुर बस स्टैंड से आगे लालघाटी की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा ।
:– गुना, राजगढ़, ब्यावरा की ओर से आने वाली यात्री बसें मुबारकपुर बायपास से खजूरी सड़क, बैरागढ़ होकर हलालपुर बस स्टैंड की ओर आवागमन कर सकेंगी। इन बसों का हलालपुर बस स्टैंड से लालघाटी की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।


