ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान
मध्यप्रदेश

लवकुश नगर और चंदला में ओलावृष्टि खेतों में बिछ गई गेहूं की फसल

चंदला/लवकुश नगर । लवकुश नगर में शुक्रवार शाम अचानक से मौसम बदला और तेज हवा चली। इसके साथ बारिश हुई और ओले बरसे। ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह 250 ग्राम वजन तक के ओले गिरे हैं। इसके साथ ही चंदला में भी ओलावृष्टि होने से एक दर्जन से ज्यादा गांवों में नुकसान है। चंदला और लवकुश नगर में ओलावृष्टि से गेहूं और दलहनी फसल खेतों में बिछ गई है। किसानों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कर राहत की मांग की है। यहां बता दें, चंदला और लवकुश नगर के गौरिहार, बछौन, कटहरा, सिल्पतपुरा, कटिया, देवरी, बगमऊ, बलकौरा, माधवपुर, काछिनपुरवा सहित एक दर्जन से ज्यादा गांवों में शुक्रवार शाम को अचानक से ओलावृष्टि हुई है।

दस मिनट तक ओलों की बरसात

यहां कटहरा में करीब 10 मिनट तक ओले बरसे। इससे जमीन पर ओलों की सफेद चादर सी बिछ गई। किसानों का कहना है कि ओलावृष्टि से वे पूरी तरह से बर्बाद हो गए हैं। अब परिवार को पालने के लिए भी भीख मांगने की नौबत आ गई है। वहीं ओलावृष्टि की जानकारी मिलने पर एसडीएम निशा बांगरे ने पटवारियों को गांवों में जाकर नुकसान की जानकारी भेजने के लिए कहा है। एसडीएम ने बताया कि ओलावृष्टि की जानकारी मिली है। गौरिहार, चंदला, लवकुशनगर के गांवो में ओले गिरे हैं। गौरिहार तहसील अंतर्गत गांव सरबई, राजौरा, मालपुर, किशोरी, पुखरी, ओदी, महुई गांव में ओलावृष्टि से किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है।

Related Articles

Back to top button