ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
देश

आम आदमी पार्टी का छत्तीसगढ़ सरकार पर पलटवार कहा- बेरोजगारों को भत्ता नहीं रोजगार चाहिए

रायपुर। आरक्षण, रोजगार मामले में आम आदमी पार्टी ने राज्य सरकार पर पलटवार करते हुए कहा है कि कांग्रेस ने बौखलाकर युवाओं पर लाठी चार्ज किया। राजधानी के बूढ़ातालाब स्थित धरना-स्थल पर सरकारी नौकरी की मांग को लेकर रैली निकालने के दौरान युवाओं पर लाठीचार्ज की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। आप के प्रदेश प्रवक्ता सूरज उपाध्याय ने कहा कि बेरोजगार युवाओं को पहले भाजपा ने ठगा अब कांग्रेस सरकार वही काम कर रही है।

दरअसल, बेरोजगारों को भत्ता नहीं रोजगार चाहिए। आरक्षण मामला हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। यह कहकर सरकार ने भर्ती रोक रखी है, जिससे युवा शासकीय नौकरी से वंचित हो रहे हैं। लाठीचार्ज में घायल युवा आरक्षण सहित अपनी पांच सूत्रीय जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्ण धरने पर थे। छत्तीसगढ़ सरकार ने आरक्षण मामले को हवाला देकर बीते एक वर्ष से शिक्षक सहित सभी विभाग की भर्तियां रोक रखी है।

दिल्ली में एक लाख लोगों को मिली सरकारी नौकरी

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार ने 2022 तक लगभग एक लाख 78 हजार युवाओं को सरकारी नौकरियां दे चुकी है और पंजाब सरकार पिछले एक वर्ष में लगभग 26 हजार युवाओं को नौकरियां दे चुकी हैं, जो हमारा चुनावी वादा था।

Related Articles

Back to top button