ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
मध्यप्रदेश

बड़वानी जिले में शराब माफिया ने नर्मदा नदी में छुपा रखा था 41 ड्रम कच्चा महुआ लहान

बड़वानी/अंजड़ । बड़वानी जिले में पुलिस द्वारा में अवैध शराब को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। अंजड़ पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम छोटा बड़दा नर्मदा नदी के किनारे बड़ी मात्रा में अवैध शराब बनाने की सूचना पर दबिश दी गई। इस दौरान नर्मदा नदी में अवैध रूप से छुपाए हुए प्लास्टिक के 41 ड्रम पुलिसकर्मियों ने बाहर निकाले। इनमें करीब 25000 किलोग्राम से अधिक कच्चा महुआ लहान छुपा रखा था, जिसे नष्ट किया गया।

उप पुलिस अधीक्षक कुंदन मंडलोई के अनुसार साथ ही अवैध शराब निर्माण सामग्री भट्टियां, प्लास्टिक पाइप, शराब बनाने के बर्तन आदि भी नष्ट किए गए। मौके पर अवैध शराब की बिक्री करने के लिए उपयोग करने वाली लकड़ी की एक नाव और एक बिना नंबर की बाइक एवं 70 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर केस बनाया गया।

शराब माफिया थाना सेंधवा शहर पुलिस की गिरफ्त में

एक शराब माफिया को सेंधवा पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपित चतरसिंह रायसिंह चौहान निवासी ग्राम छोटा जुलवानिया थाना सेंधवा ग्रामीण से 70 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं एक बाइक जब्त की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति छोटा जुलवानिया गांव तरफ से रामकटोरा रोड पर होते हुए सेंधवा में शराब बेचने के लिए आ रहा है।

मुखबिर सूचना पर वसुतीर्थ कालोनी के पास रामकटोरा पर जाकर टीम द्वारा घेराबंदी कर दबिश दी गई। थोड़ी देर बाद एक बिना नंबर की बाइक पर एक व्यक्ति दो प्लास्टिक की बड़ी केन लिए हुए आते दिखा। जिसे टीम द्वारा घेराबंदी कर रोकने का प्रयास किया गया तो वह व्यक्ति अपनी बाइक घुमाकर भागने का प्रयास करने लगा।

आरोपित चतरसिंह चौहान को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपित पूर्व में भी थाना सेंधवा ग्रामीण में अवैध शराब परिवहन करते हुए पकड़ा गया था।

30 हजार रुपये की अवैध शराब जब्त

मनावर। ग्राम सनमोड में लगभग 30 हजार की अवैध शराब जब्त की गई। आबकारी उपनिरीक्षक एकता सोनकर ने बताया कि ग्राम सनमोड, मोहाली, निगरानी, मनावर आदि क्षेत्रों में सात प्रकरण बनाए गए। कार्रवाई में आरक्षक बलबीर सिंह राठौड़, नारायण सिंह भवेल का सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button