ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
मध्यप्रदेश

इंदौर पुलिस कमिश्नर के बेटे के साथ भोपाल नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में रैगिंग 

इंदौर । राजधानी भोपाल में स्थित नेशनल लॉ इंस्टिट्यूट यूनिवर्सिटी (एनएलआईयू) में इंदौर पुलिस कमिश्नर के बेटे के साथ सीनीयर छात्रो द्वारा की गई रैगिंग के हाईप्रोफाइल मामले मे जॉच करते हुए बीस दिन बाद तीन सीनियर आरोपी छात्रो के खिलाफ एक्शन लेते हुए उन्हें दो साल के लिए हॉस्टल से निकाला गया है। घटना मे जानकारी के अनुसार 19 फरवरी की रात इंदौर पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्रा के बेटा यूनिवर्सिटी के हॉस्टल मे अपने कमरे था। रात के समय तीन सीनियर छात्र उसके हॉस्टल पहुंचे और उससे शराब पीने और पिलाने का कहने लगे। मना करने पर सीनीयर छात्रो ने उसके साथ मारपीट कर दी थी। विवाद बढ़ने पर पीड़ित छात्र ने इसकी शिकायत यूजीसी की एंटी-रैगिंग हेल्पलाइन पर की थी। शिकायत किये जाने के बाद प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने जॉच शुरु की। जॉच कमेटी ने दोनों पक्षों से पूछताछ करने के साथ ही सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के तीनो छात्रों को दोषी पाया और तीन दिन में जांच कर 25 फरवरी को कुलपति डॉ. वी विजयकुमार को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। रिपोर्ट के आधार पर तीनो छात्रों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें हॉस्टल से निकाला गया है। तीनो छात्र विश्वविद्यालय की किसी भी गतिविधि में भाग नहीं ले सकेंगे। यह रिपोर्ट यूजीसी की एंटी रैगिंग हेल्पलाइन को भी भेज दी गई है।

 

Related Articles

Back to top button