ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
देश

प्रेगनेंट होने पर मिल सकता है इंश्योरेंस जानिए प्रेग्रेंसी पॉलिसी के क्या हैं फायदे

माता-पिता बनना एक स्पेशल अनुभव है। इसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता है। एक महिला को मां बनने के दौरान कई बातों का ध्यान रखना होता है। प्रेग्नेंसी से लेकर डिलीवरी और उसके बाद तक कई चीजों का ध्यान रखना पड़ता है। मैटरनिटी इंश्योरेंस पॉलिसी इसमें सबसे अहम है। जिसके बारे में कई कपल्स नहीं जानते हैं।

आज के जमाने में विशेषज्ञ सर्जन, एनेस्थेटिस्ट,आधुनिक सुविधाएं, नई तकनीकें सामने आई हैं। बांझपन का इलाज भी संभव हैं। हालांकि इन लाभों के लिए भुगतान करना होगा, लेकिन लेबर और डिलीवरी का खर्च आम आदमी की पहुंच से बाहर है। प्रेग्नेंसी से लेकर डिलीवरी तक के मेडिकल खर्च में भारी इजाफा हुआ है।

मैटरनिटी इंश्योरेंस क्या है?

बहुत से लोग अब खर्च को बचाने के लिए मैटरनिटी इंश्योरेंस की ओर रुख कर रहे हैं। यह बीमा बच्चे के जन्म और अस्पताल के खर्च से संबंधित सभी खर्चों को कवर करता है।

प्रेग्रेंसी पॉलिसी लेना क्यों है जरूरी

मातृत्व बीमा महिला को स्वास्थ्य सुरक्षा और लाभ प्राप्त करने में मदद करता है। यह पॉलिसी अस्पताल में भर्ती होने और बाद के खर्चों को कवर करता है। इस योजना के तहत हॉस्पिटल से छुट्टी के बाद 60 दिनों तक का खर्च कवर किया जाता है। इसमें कैशलेस भर्ती होने की सुविधा उपलब्ध है। इमरजेंसी अस्पताल में एडमिट होने पर तत्काल राशि की आवश्यकता नहीं होती है। मातृत्व बीमा के तहत एम्बुलेंस खर्च भी कवर किया जाता है।

Related Articles

Back to top button