ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
मध्यप्रदेश

धू-धूकर जली 20 बीघा गेहूं की फसल, किसानों को हुआ लाखों का नुकसान

विदिशा। जिले की तहसील पठारी के ग्राम जरतौली में खेत में से निकलने वाले विद्युत पोल और तारों से निकली चिंगारी ने लगभग 20बीघा गेहूं की सूखी फसल को अपने चपेट में ले लिया धू-धू कर गेहूं की फसल जलने लगी। ग्रामीणों को जैसे ही खेत में आग लगने की जानकारी हुई फौरन ही बड़ी संख्या में ग्रामीण जन अपने ट्रैक्टर लेकर घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां आग लगातार बढ़ती जा रही थी।

लगभग एक दर्जन ट्रैक्टर से आग के संपर्क को दूसरे खेत में जाने से रोकने के लिए ट्रैक्टरों से ग्रामीण जन काम शुरू कर दिया। ग्रामीण जनों द्वारा ही विकराल होती आग के वीडियो बनाना शुरू कर दिया।  गौरतलब है कि पठारी क्षेत्र में दमकल नहीं होने के कारण बासौदा से दमकल बुलाई गई, तब तक 20 बीघा क्षेत्र में खरीफ फसल जलकर खाक हो चुकी थी। इसी ग्राम के 4 किसानों की फसलों को इस आग के कारण नुकसान हुआ है और जिसका नुकसान करीबन ₹6 लाख रुपए निकाला गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button