ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

प्रदेश के इस शहर में फिर बढ़ रहे कोरोना के मामले, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

इंदौर। मध्य प्रदेश में एक बार फिर कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते नजर आ रहे हैं। पिछले एक सप्ताह के दौरान मौसम में कई बार बदलाव देखे जा रहे है। इसी बीच इंदौर में फिर एक बार कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटे में 2 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है और इसके साथ ही अब एक्टिव मरीजों की संख्या 17 तक पहुंच गई है।

लगातार सामने आ रहे मरीजों के बीच स्वास्थ्य विभाग लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दे रहा। वहीं शहर में कोरोना के साथ एन्फ्लूएंजा के केस भी तेजी से बढ़ रहे हैं। मौसम में बदलाव के साथ अस्पतालों में मरीजों की लाइन लग रही है और इनमें कोरोना और एन्फ्लूएंजा दोनों ही बीमारियों के केस आ रहे हैं। लोगों में सर्दी बुखार के लक्षण भी मिल रहे है। अधिकांश लोगों मौसमी सर्दी बुखार समझ रहे है, लेकिन जांच करवाने पर कई लोगों में कोरोना पॉजिटिव मिल रहे है। अभी जो हालात बन रहे हैं उनमें लोगों को फिर से मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियमों का पालन करना शुरू कर देना चाहिए। साथ ही यदि किसी को पहले से कुछ बीमारियां हैं तो फिर मरीजों को अधिक परेशानी बढ़ सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button