ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
देश

रायपुर की अदिति ने तय किया फाइनल तक का सफर कहा- अच्छी स्क्रीप्ट और कहानी होगी तो जरूर करूंगी छत्तीसगढ़ी फिल्म

मुंबई में आयोजित फेमिना मिस इंडिया-2023 (Femina Miss India-2023) में अदिति संध्या शर्मा ने में फाइनल में अपनी जगह बनाकर छत्तीसगढ़ का नाम पूरे देश में ऊंचा कर दिया है। राजधानी रायपुर की रहने वाली अदिति ने मुंबई में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में चौथा स्थान हासिल की हैं। अदिति शर्मा ने प्रेसवार्ता कर बताया कि यहां तक पहुंचने का सफर आसान नहीं था। देशभर से हजारों लड़कियों ने प्रतियोगिता के लिए आडिशन दिया था। उसमें से मेरा चयन होना, टाप 30, टाप 12 से अंतिम 7 में चयन होना मेरे लिए सपना जैसा था। फेमिना मिस इंडिया – 2023 प्रतियोगिता में विनिंग ताज नंदिनी गुप्ता के सिर पर सजा है। नंदिनी मूलत: राजस्थान के कोटा की रहने वाली हैं।

नेहा धूपिया ने पूछा सवाल क्या बदलना चाहेगे

अदिति शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में अंतिम-7 तक का सफर आसान नहीं था। प्रतियोगिता में जितने भी प्रतिभागियों ने हिसा लिया अनकी समझ, आत्मविश्वास, रैंप वाक से लेकर उनके बोलने का तरीका काफी अच्छा था। शुरू से ही प्रतियोगिता का स्तर उच्च रहा। फाइनल आडिशन में सभी प्रतिभागियों से प्रश्न पूछे गए। मुझसे कुल सात प्रश्न पूछे गए। प्रश्न में ये पूछा गया कि आप मिस फेमिना क्यों बनना चाहते है, अपने बारे में बताए। अदिति ने बताया कि फाइनल राउंड में शो की जज नेहा धूपिया ने उनसे प्रश्न पूछा कि आपकों एक नियम बदलने को कहा जाए तो कौन सा नियम बदलेंगे। फिर उन्होंने जवाब दिया मैं मैरेटल सेक्स के नियम को बदलना चाहूंगी। शादी के बाद अगर पति अपनी पत्नि के मर्जी के बगैर शारीरिक संबंध बनाना चाहते है तो यह अपराध है। अगर महिला ना कह रही है तो वो ना है। आप जबरदस्ती नहीं कर सकते।

छत्तीसगढ़ी फिल्मों में काम करने को लेकर कहा किसी ने संपर्क नहीं किया :

छत्तीसगढ़ी फिल्मों में काम करने के सवाल पर अदिति संध्या शर्मा ने मुरस्कुराते हुए कहा कि अच्छी स्क्रीप्ट अच्छी कहानी होगी तो मैं जरूर छत्तीसगढ़ी फिल्म में काम कर लूगीं। लेकिन अभी तक किसी फिल्म डायरेक्टर ने मुझे पूछा ही नहीं है। क्षेत्रीय फिल्मों को लेकर उन्होंने कहा कि आज क्षेत्रीय फिल्म बालीवुड फिल्मों पर पूरी तरह हावी है। साउथ की फिल्में छाई हुई है।

दो बालीवुड फिल्मों में कर चुकी है काम :

अपने बालीवुड में फिल्मी करियर को लेकर अदिति ने बताया कि उन्होंने अभी हाल में ही जोया अख्तर के प्रोडक्शन की फिल्म में काम किया है। फिल्म का नाम ‘खो गए हम कहां’ है। इस फिल्म में सिद्धान्त चतुर्वेदी और अनन्या पांडेय मुख्य किरदार निभा रहे है। एक आगामी फिल्म रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की लीड में फाइटर बन रही है। जिसमें वो फाइटर पायलट की भूमिका निभा रही हैं। इसके अलावा उन्होंने 10 ब्रांड के ऐड, विज्ञापनों में काम किया है।

बचपन में हो गया था माता-पिता का तलाक :

अदिति ने बताया कि जब वह आठ महीने की थींतो उनके माता-पिता का तलाक हो गया था। जिसके बाद मां ने ही उनका पालन-पोषण किया। वो अपनी बहन और मम्मी के साथ रहती हैं। अपने करियर और बचपन को लेकर उन्होंने बताया कि दो महीने पहले ही उन्होंने अपने मां के नाम को साथ मे जोड़कर अपना नाम अदिति संध्या शर्मा कर लिया है। अदिति ने अपनी स्कूल की पढ़ाई रायपुर से पूरी की। उसके बाद कानून की पढ़ाई करने के लिए वो नोएडा चली गईं। उनका सपना है कि वो न सिर्फ छत्तीसगढ़ और परिवार का, बल्कि पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन करूं।

Related Articles

Back to top button