अतीक को एक दिन पहले मारने का था प्लान जानिए क्यो फेल हुआ

अतीक अहमद की हत्या के बाद से यूपी का माहौल गर्म है। हत्याकांड की जांच जारी है। वहीं अब तक फरार चल रही अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन और उसके बेहद करीबी गुड्डू मुस्लिम की तलाश जारी है। वहीं अतीक और उसके भाई अशरफ के हत्यारों को लेकर पुलिस जांच तेज हो गई है। यहां पढ़िए पूरे मामले से जुड़ा हर अपडेट
अतीक को एक दिन पहले मारने की थी योजना
अरुण मौर्य, सनी सिंह और लवलेश तिवारी ने 15 अप्रैल को अतीक और उसके भाई की हत्या कर दी थी। जांच में पता चला है कि तीनों ने एक दिन पहले अतीक की हत्या की योजना बनाई थी, लेकिन भारी सुरक्षा बंदोबस्त देखकर साजिश को अंजाम नहीं दे सके।
जिस दिन अतीक और अशरफ को सुनवाई के लिए प्रयागराज की अदालत ले जाया गया था, उसी दिन शूटरों ने दोनों को खत्म कर दिया होगा।
तीनों शूटर्स का नार्को टेस्ट कराने की तैयारी
हत्यारों में से एक सनी सिंह को 2021 में एक गैंगस्टर ने तुर्की में बनी बंदूक मुहैया कराई थी। सनी ने पूछताछ में बताया कि गैंगस्टर की उसी साल दिसंबर में मौत हो गई थी। पुलिस ने अब तक तीनों से एक साथ पूछताछ की है। अब अलग-अलग पूछताछ की जाएगी और जरूरत पड़ी तो नार्को टेस्ट भी करवाया जाएगा।
अब तक फरार है शाइस्ता परवीन
अतीक की गैरमौजूदगी में उसका गोरखधंधा संभालने वाली शाइस्ता परवीन अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। बुरके को उसने अपना सबसे बड़ा हथियार बनाया है।
ताजा खबर है कि शाइस्ता के प्रयागराज के कछार में छिपे होने की सूचना के बाद पुलिस ने सर्च अभियान चलाया है।

