ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
देश

कोरोना के मामलों ने बढ़ाई चिंता सीएम अशोक गहलोत और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी संक्रमित

देश में कोरोना के मामले फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। मंगलवार को राजस्थान के वर्तमान मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री, दोनों कोरोना पॉजिटिव पाये गये। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को भी कोरोना हो गया है। आधे घंटे के भीतर दोनों ही नेताओं ने एक के बाद एक, खुद के संक्रमित होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट करके कहा, ‘मैं स्वयं भी हल्के लक्षणों के साथ कोविड से संक्रमित हो गया हूं। डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अगले कुछ दिन निवास से ही कार्य जारी रखूंगा। आप सब सावधानी बरतें और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें।’

सीएम गहलोत से कुछ मिनट पहले ही भाजपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने भी खुद के संक्रमित होने की जानकारी दी। वसुंधरा राजे ने लिखा, ‘कोविड की जांच में मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चिकित्सकों की सलाह पर मैं पूर्ण रूप से आइसोलेशन में हूं। जो लोग मेरे संपर्क में रहे, वे अपनी जांच करवाएं और सावधानी बरतें।’

संक्रमण का बढ़ा खतरा

बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक दिन पहले ही सूरत में राहुल गांधी का स्वागत किया था। राहुल गांधी के कोर्ट जाते वक्त वह साथ रहे और कई कांग्रेसी नेताओं के संपर्क में आए थे। वहीं वसुंधरा राजे ने पिछले 1-2 दिनों में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी समेत कई नेताओं से मुलाकात की है। अगर देश की बात की जाए तो, मंगलवार को 24 घंटों के दौरान 3038 नए कोरोना के मामले दर्ज किए गए हैं। दिल्ली में पिछले 24 घंटों के अंदर 293 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा देश के अन्य कई राज्यों जैसे महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात आदि में भी कोरोना के मामले बढ़े हैं।

Related Articles

Back to top button