ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश

मप्र व उप्र पुलिस ने कुख्यात आनंद सागर को मार गिराया सतना में की थी लूट व हत्या

सतना। शराब कंपनी के मुनीम की हत्या और 22 लाख रुपये लूटने के आरोपित कुख्यात आनंद सागर को मार गिराया है। मप्र की सतना पुलिस और उप्र की जौनपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गुरुवार सुबह वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बक्शा के अलीगंज के पास मुठभेड़ में सतना में मुनीम की हत्या व लूट में शामिल शूटर आनंद सागर यादव को मार गिराया। आनंद जौनपुर के केराकत क्षेत्र के उसरापुर पचवारा का रहने वाला था। इस मुठभेड़ में दो आरोपितो को गिरफ्तार करने की भी जानकारी है। लेकिन इसकी पुष्टि पुलिस ने नहीं की है। जबकि अन्य की तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक डा. अजयपाल शर्मा ने बताया कि 10 दिन पूर्व मध्य प्रदेश के सतना जिले में सुभाष यादव गिरोह ने एक शराब कंपनी के मुनीम की हत्या कर 22 लाख की लूट की थी। मध्य प्रदेश पुलिस ने उस पर इनाम घोषित किया था। तभी से दोनों प्रांतों की पुलिस गिरोह की तलाश में सरगर्मी से जुटी थी। इस गिरोह ने जौनपुर, वाराणसी, आजमगढ़, सतना आदि जिलों में कई आपराधिक घटनाएं की हैं। मुठभेड़ में मारे गए आनंद सागर यादव का आपराधिक रिकार्ड जुटाया जा रहा है।

ऐसे हुई मुठभेड़ः

उल्लेखनीय है कि विगत कई दिनों से सतना पुलिस जिला पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के नेतृत्व में जौनपुर में डेरा डाली हुई थी। जिसके बाद जौनपुर पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई के बाद टीम को यह सफलता मिली है। जौनपुर में तड़के सुबह हुई मुठभेड़ में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। जानकारी अनुसार थाना बक्सा के अलीगंज इलाके में हाइवे के किनारे रेलवे लाइन के पास बदमाशो की सतना पुलिस को लोकेशन मिली जिसके बाद सतना पुलिस और जौनपुर पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई कर कर इलाके की घेराबंदी की गई। घेराबंदी तोड़ कर फायर करते हुए बदमाश आनंद सुभाष यादव ने भागने के प्रयास किया लेकिन जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल हो गया जिसे ईलाज के लिए ले जाया गया जहां अस्पताल में उसकी मौत हो गई। वहीं गिरोह का दुर्दांत अपराधी जेडी यादव के गिरफ्तार होने की खबर है।

पिस्टर औल कार बरामदः

मुठभेड़ में मारे गए बदमाश के कब्जे से 2 पिस्टल और स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि बदमाश आनंद के खिलाफ जौनपुर, वाराणसी, आजमगढ़ में हत्या, लूट व रंगदारी के कई मुकदमे दर्ज हैं।

Related Articles

Back to top button