ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार CM मोहन यादव ने 7400 होनहारों को दी ई-स्कूटी की सौगात, स्टूडेंट्स से की बात, स्कूटी पर सवारी भी की लाड़ली बहना योजना, हर महीने 1900 करोड़ खर्च, MP सरकार को नोटिस, हाई कोर्ट ने 4 हफ्ते में जवाब मांगा सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता
देश

अतीक-अशरफ की हत्या पर SC में होगी सुनवाई शाइस्ता और गुड्डू मुस्लिम पर नए खुलासे जारी

प्रयागराज में अतीक अहमद और अशरफ अहमद की हत्या का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट हत्याकांड की जांच की मांग वाली याचिका दायर करने के लिए राजी हो गया है।

समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, गैंगस्टर-राजनेता अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस की मौजूदगी में हुई हत्या की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट 24 अप्रैल को सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। याचिका में सुप्रीम कोर्ट के एक पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति गठित करने की मांग की गई है।

अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता की तलाश में छापेमारी जारी है। मंगलवार को पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में छापे मारे गए। कहा जा रहा है कि बेटे असद के बाद पति की भी मौत होने से शाइस्ता बुरी तरह टूट चुकी है और परिजन ने उसे सरेंडर करने की सलाह दी है।

गुड्डू मुस्लिम की भी तलाशी की जा रही है। उसकी आखिरी लोकेशन कर्नाटक में मिली थी। वहीं चर्चा है कि गुड्डू मुस्लिम की गद्दारी के कारण अतीक और अशरफ की हत्या की गई है। पुलिस भी कह चुकी है कि गुड्डू मुस्लिम बहुत खतरनाक है। वह बम बनाने का एक्सपर्ट है और खुद ही किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता है।

अशरफ के बाद अब शाइस्ता की चिट्ठी मीडिया में प्रसारित

अशरफ के बाद माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता की चिट्ठी इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रही है। शाइस्ता ने 27 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखी थी। इसमें अतीक व अशरफ की जान पर जताया था खतरा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों का नाम लेकर खतरा व्यक्त किया था। उन्होंने तत्कालीन एडीजी प्रेम प्रकाश पर भी संगीन आरोप लगाया था।

शाइस्ता उमेश पाल हत्याकांड में 50 हजार रुपये की इनामी है। जो हत्याकांड के बाद से फरार चल रही है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए कई जगह छापा मार रही है।

Related Articles

Back to top button