ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
विदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने आयरलैंड में कहा- “अब मैं घर नहीं जा रहा”, जानें इसके पीछे की वजह

अमेरिका। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन इन दिनों आयरलैंड के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने आयरिश सांसद में एक बयान देते हुए कहा कि वे अब अपने घर नहीं जाएंगे, वे यहीं रुकेंगे।

दरअसल, राष्ट्रपति जो बाइडन इन दिनों ने आयरलैंड दौरे पर हैं। इस दौरान वे आयरिश संसद पहुंचे, जहां उन्होंने आयरलैंड के प्रधानमंत्री लियो वराडकर से मुलाकात की। लियो वराडकर ने जो बाइडन का स्वागत करते हुए कहा कि अमेरिका और आयरलैंड दोनों का अतीत और दर्शन एक समान है। दोनों देशों के बीच गहरी दोस्ती है।

लियो वराडकर ने जो बाइडन को संबोधित करते हुए कहा, “हमेशा भविष्य की ओर देखते हुए, आपने हमें अतीत से आगे बढ़ने और कुछ बेहतर बनने में मदद की है।”

‘दोनों देश मिलकर कर सकते हैं सभी काम’

आयरलैंड और अमेरिका के बीच विशेष संबंधों पर बोलते हुए, जो बाइडन ने अपने दादाजी की पसंदीदा कहावतों में से एक कहावत याद की। जो बाइडन ने आयरलैंड का अपने स्वागत के लिए धन्यवाद करते हुए कहा, “आयरलैंड और संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए कोई भी बाधा बड़ी या छोटी नहीं है।” उन्होंने कहा, “ऐसी कोई भी चीज नहीं है, जो दोनों देश मिलकर नहीं कर सकते हैं।”

मजाकिया अंदाज में बोले जो बाइडन

इस दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “मैं घर नहीं जा रहा हूं।” उन्होंने कहा, “आयरलैंड के लोगों, आयरलैंड में वापस आना बहुत अच्छा लग रहा है, ऐसा लग रहा है कि मैं घर पर हूं।” लेइनस्टर हाउस में पहले के एक संबोधन में, जो बाइडन ने 1998 में गुड फ्राइडे समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद से विशाल प्रगति की भी प्रशंसा की थी, जो उत्तरी आयरलैंड में संघर्ष को समाप्त करने पर केंद्रित था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button