ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मुख्य समाचार

Raipur दक्षिण के नवनिर्वाचित विधायक सुनील सोनी ने ली शपथ, CM साय रहे मौजूद

Raipur: रायपुर दक्षिण के नवनिर्वाचित विधायक सुनील सोनी ने आज अपने पद की शपथ ली. विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने उन्हे शपथ दिलाई. इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री श्याम बिहारी, मंत्री टंकराम वर्मा, वरिष्ठ विधायक धरमलाल कौशिक मौजूद रहे. विधायक सुनील सोनी ने शपथ ग्रहण के बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि मैं अपने क्षेत्र की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करूंगा और उनकी सेवा में समर्पित रहूंगा. इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, किरण सिंह देव, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, गुरु खुशवंत साहब एवं जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित थे. सुनील सोनी ने जीता रायपुर दक्षिण का रण रायपुर दक्षिण उपचुनाव में बीजेपी के सुनील सोनी ने बम्पर जीत दर्ज की है, वोटों की गिनती शुरू होते ही, शुरुआती रुझानों में सुनील सोनी आगे चल रहे थे. उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा को हराया है. सुनील सोनी को बैजनाथपारा, संजय नगर, जैसे मुस्लिम इलाकें में बढ़त मिली. वहीं आकाश शर्मा के घर के इलाके ब्राह्मणपारा में भी सुनील सोनी लीड पर रहे. बता दें कि सुनील सोनी सांसद बृजमोहन अग्रवाल के करीबी हैं. वह रायपुर दक्षिण सीट की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय रहते आए हैं. साथ ही वह RDA यानि रायपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. सोनी रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर चुनाव के दौरान बृजमोहन अग्रवाल के लिए प्रचार-प्रसार का मोर्चा भी संभाल चुके हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button