ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
मध्यप्रदेश

ग्वालियर स्टेशन का कमशम फूड प्लाजा 26 से हो जाएगा बंद

ग्वालियर। स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर बने कमशम फूड प्लाजा 26 अप्रैल से बंद हो रहा है। इस फूड प्लाजा में यात्री खाना व खाद्य सामग्री लेने नहीं जा रहे थे, जिसके चलते टेंडर सरेंडर किया है। उत्तर मध्य रेलवे ने नए टेंडर की तैयारी शुरू कर दी है जिससे इस फूड प्लाजा की जगह को कोई दूसरे कंपनी ले सके। स्टेशन पर व ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को अच्छा खाना उपलब्ध कराने के लिए 2015 में फूड प्लाजा खोला गया था। नौ साल का टेंडर था और तीन साल इसे बढ़ाया जा सकता था। अगले साल यह टेंडर पूरा हो रहा है। इस प्लाजा में उत्तर भारत की डिस, दक्षिण भारत की डिश सहित अन्य शीतल पेय मिलते थे, लेकिन फूड प्लाजा में यात्रियों ने जाना बंद कर दिया, यह दिनभर खाली पड़ा रहता था। लंच, डिनर व नास्ते का समय होता था, तब भी यात्री नहीं पहुंचते थे। इस कारण एक साल पहले ही इसे सरेंडर कर दिया। अब इसके टेंडर की प्रक्रिया चलनी शुरू हो गई है।

लोकेशन भी ठीक नहीं

– स्टेशन पर फूड प्लाजा के लिए जो जगह निर्धारित की है, वह काफी पीछे हैं। यहां पर सामान्य डिब्बे के यात्री सवार होते हैं और उतरते हैं।

– रेलवे ने नया फुटओवर ब्रिज बनाया है। इस पर लिफ्ट व एस्कलेटर लगवाए हैं। जिससे फूड प्लाजा की जगह नजर नहीं आती है। इस कारण यात्री उस ओर नहीं पहुंचते हैं।

– खाने की क्वालिटी को लेकर भी यात्री संतुष्ट नहीं थे, जिसके चलते वहां जाना पसंद नहीं करते थे और प्लाजा संचालक को नुकसान उठाना पड़ रहा था

कमशम फूड प्लाजा ने अपना लाइसेंस सरेंडर कर दिया है। यह 26 अप्रैल से बंद हो जाएगा। नया प्लाजा खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए टेंडर जारी किया जा रहा है।

मनोज कुमार सिंह, पीआरओ झांसी मंडल

Related Articles

Back to top button