ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
राजस्थान

कालन्द्री पुलिस ने 14 बंदूक,एक जीप,दो बाइक बरामद कर तीन लोगों को दबोचा

जयपुर  | मेर मांडवाड़ा गांव के जंगल में कुछ संदिग्ध लोगों के आने की सूचना पर कालन्द्री पुलिस ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को यहां से एक जीप दो मोटरसाइकिल और 14 बंदूक, खाने-पीने की सामग्री बरामद हुआ है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का अनुमान है कि पकड़े गए आरोपी शिकारी गिरोह के हो सकते हैं। जो वन्यजीव का शिकार करते हैं।कालन्द्री थानाधिकारी गनी मोहम्मद ने बताया कि कुछ आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार बंदूक और छर्रे मिले हैं उनको देकर लगता है कि आरोपी यहां जंगली जानवरों के शिकार के इरादे से आए थे। फिलहाल, हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं, फरार लोगों को पकड़ने के लिए पुलिस की तलाशी अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि जंगल के हथियार लेकर जाना प्रतिबंधित है साथ ही रात में जंगल में घूमना भी अपराध की श्रेणी में आता है।

 

Related Articles

Back to top button