ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
देश

विदेश से लौटे राहुल गांधी आज संसद में दे सकते हैं बयान

विदेश में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के दिए बयानों पर बवाल जारी है। सत्ता पक्ष ने संसद में हंगामा करते हुए मांग की है कि राहुल गांधी संसद और देश से माफी मांगे।

ताजा खबर यह है कि राहुल गांधी बीती रात विदेश से लौट आए। माना जा रहा है कि वे आज संसद की कार्यवाही में शामिल हो सकते हैं। उम्मीद की जा रही है कि राहुल अपने बयानों पर उठे बवाल पर सफाई देंगे। इस बारे में बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा था कि राहुल गांधी ही इस विवाद पर बयान देंगे।

इस बीच, संसद में गुरुवार को भी हंगामा हो सकता है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों का आरोप है कि सरकार संसद नहीं चलने दे रही है। मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए मंत्री ही हंगामा कर रहे हैं।

राहुल गांधी के आचरण की विशेष समिति से जांच की मांग

इससे पहले विदेशी मंच से भारतीय लोकतंत्र पर सवाल खड़ा करने के मुद्दे पर भाजपा राहुल गांधी को चौतरफा घेरने लगी है। अदाणी मुद्दे पर बिना साक्ष्य ही राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर आरोप लगाने का मामला पहले ही विशेषाधिकार समिति के समक्ष है।

अब भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर शिकायत की है कि जिस तरह कैंब्रिज में भारत के लोकतंत्र और संसद पर सवाल उठाया गया और यूरोप व अमेरिका से हस्तक्षेप की बात कही गई, वह किसी भी भारतीय और खासकर सांसद के आचरण पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।

Related Articles

Back to top button