ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
देश

किसानों को ग्रामीण ऋण उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए ITC लिमिटेड व एक्सिस बैंक में करार

मुंबई। भारत के तीसरे सबसे बड़े प्राइवेट बैंक, एक्सिस बैंक ने आज आईटीसी लिमिटेड के साथ अपने सहयोग की घोषणा की। इस सहयोग का उद्देश आईटीसी के कृषि पारिस्थितिकी तंत्र में शामिल किसानों को बैंक के ऋण उत्पाद और सेवाएं उपलब्ध कराना है।

यह साझेदारी एक्सिस बैंक को देश के दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले और अल्प सेवा प्राप्त किसानों की वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम बनाएगी। बैंक द्वारा परिसंपत्ति और देयता उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध कराई जाएगी जैसे कि कृषक ऋण, स्वर्ण ऋण आदि।

एक्सिस बैंक किसानों तक पहुंचने और उनकी वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए फुल-स्टैक एग्रीटेक एप्लिकेशन आईटीसीमार्स (मेटा मार्केट फॉर एडवांस्ड एग्रीकल्चरल रुरल सर्विसेज) का उपयोग करेगा। इसके अतिरिक्त, यह भारत के 656 जिलों में स्थित अपनी ग्रामीण-शहरी और अर्ध-शहरी (आरयूएसयू) शाखाओं के माध्यम से किसानों को उत्पादों और सेवाओं की विस्तृत श्रृंखला भी उपलब्ध कराएगा।

साझेदारी के बारे में बताते हुए, एक्सिस बैंक के ग्रुप एक्जीक्यूटिव और हेड – भारत बैंकिंग, मुनीश शारदा ने कहा, ”एक्सिस बैंक में, हम यह सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं कि आरयूएसयू बाजारों के सभी वर्ग के ग्राहकों के लिए ऋण की सुविधा और बैंकिंग समाधान आसानीपूर्वक सुलभ हों।

यह साझेदारी हमारे बैंक के भारत बैंकिंग मिशन के अनुरूप है, जिसके तहत दूर-दराज के क्षेत्रों में हमारी पहुंच का विस्तार किया जा रहा है और उन क्षेत्रों के ग्राहकों को परेशानीमुक्त अनुभव प्रदान किया जा रहा है। हमें विश्वास है कि लाखों किसानों के साथ आईटीसीमार्स के मजबूत और टिकाऊ संबंध की मदद से हम समुदाय की वित्तीय स्थिति को ऊपर उठाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं, जिससे भारत की वास्तविक क्षमता को हासिल किया जा सकेगा।”

आईटीसी लिमिटेड के डिवीजनल चीफ एक्जीक्यूटिव, एग्री बिजनेस डिवीजन, श्री रजनीकांत राय ने कहा, “आईटीसी ने वर्षों से किसानों के जीवन को बदलने के लिए बहु-आयामी हस्तक्षेप किए हैं, जो आईटीसी ई-चौपाल ईको-सिस्टम द्वारा संचालित है जिससे 4 मिलियन से अधिक किसान जुड़े हैं।

किसानों को डिजिटल क्रांति की शक्ति से सक्षम बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए, हमने अब आईटीसीमार्स का फिजिटल इको-सिस्टम लागू किया है जो हाइपरलोकल और व्यक्तिगत सलाहकार, कृषि-इनपुट, वित्तीय सेवाओं और बाजार लिंकेज के माध्यम से कई तरह के समाधान प्रदान करता है।

जिन किसानों के साथ हम वर्षों से जुड़े हुए हैं, उनके लिए बैंकिंग समाधान उपलब्ध कराने हेतु एक्सिस बैंक के साथ साझेदारी करके हमें खुशी हो रही है। संस्थागत ऋण की समय पर उपलब्धता किसान को गुणवत्तापूर्ण इनपुट खरीदने में सक्षम बनाएगी जिससे उत्पादकता में सुधार करने और कृषि आय बढ़ाने में उन्हें मदद मिलेगी।”

इस पहल के माध्यम से, एक्सिस बैंक का लक्ष्य वित्तीय वर्ष 22-23 में नए खातों को बढ़ाकर अपनी भारत बैंकिंग रणनीति को आगे बढ़ाना है। बैंक ने प्रमुख मैट्रिक्स में मजबूत वृद्धि दर्ज की है। 31 दिसंबर, 2022 तक, इसकी ग्रामीण अग्रिमों में 27% की वृद्धि हुई, संवितरण में 12% की वृद्धि हुई और जमा में 16% की वृद्धि हुई।

Related Articles

Back to top button