कोई यूं ही नरोत्तम नहीं बन जाता बीजेपी के नरोत्तम कैसे बने राजनीति में उत्तम

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) के बारे में बात करेंगे. नरोत्तम मिश्र मध्यप्रदेश में भाजपा के दिग्गज नेताओं में से है. इसके अलावा नरोत्तम मिश्रा भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति (BJP National Working Committee) के सदस्य भी है. नरोत्तम मिश्रा को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का भरोसेमंद माना जाता है.
दोस्तों नरोत्तम मिश्रा कौन है? यह तो हम सभी जान ही चुके हैं. आगे इस आर्टिकल में हम नरोत्तम मिश्रा के परिवार नरोत्तम मिश्रा की जाति नरोत्तम मिश्रा के राजनीतिक करियर नरोत्तम मिश्रा की संपत्ति सहित अन्य चीजों के बारे में बात करेंगे. तो चलिए शुरू करते है नरोत्तम मिश्रा का जीवन परिचय.
साल 1990 में नरोत्तम मिश्रा पहली बार विधायक बने. इस दौरान वह लोक लेखा समिति के सदस्य भी रहे. इसके बाद नरोत्तम मिश्रा साल 1998 में दूसरी बार विधायक बने. इसके बाद नरोत्तम मिश्रा साल 2003, साल 2008, साल 2013 और साल 2018 में भी विधायक बने. इस तरह नरोत्तम मिश्रा छह बार विधायक बन चुके हैं.
नरोत्तम मिश्रा को सबसे पहले साल 2005 में तत्कालीन बाबूलाल गौर की सरकार में राज्य मंत्री बनाया गया. इसके बाद जब शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने नरोत्तम मिश्रा पर भरोसा जताते हुए उन्हें अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया. शिवराज सिंह चौहान की सरकार में नरोत्तम मिश्रा ने अलग विभागों के मंत्री के रूप में काम किया.
साल 2018 में चुनाव में मिली हार के बाद जब भाजपा विपक्ष में बैठी और फिर सिंधिया की बगावत के बाद जब भाजपा वापस सरकार में आई तो नरोत्तम मिश्रा का नाम मध्यप्रदेश के अगले मुख्यमंत्री के रूप में सामने आया था. हालांकि भाजपा ने शीर्ष नेतृत्व ने शिवराज सिंह चौहान को ही एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनाया और नरोत्तम मिश्रा को गृहमंत्री बनाया गया.





