ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
मुख्य समाचार

राहुल गांधी का लंदन में 1500 भारतीय के बीच स्पीच कांग्रेस के लिए ‘बैकफायर’ कर गया, जाने क्या कहते हैं एक्सपर्ट

कांग्रेस के लिए 'बैकफायर' कर गया,

राहुल गांधी ने लंदन के इंडियन जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा. यहां वह लगभग 1500 प्रवासी भारतीयों के बीच स्पीच दे रहे थे. जाहिर सी बात है कि सरकार की तरफ से भी पलटवार होगा ही. BJP ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर ऐतराज जताया है. पार्टी ने आरोप लगाया कि राहुल ने विदेश में भारत की छवि को खराब किया है.
राहुल के स्पीच की बड़ी बातें
1. बीबीसी डॉक्यूमेंट्री का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा, ” किसी भी लोकतांत्रिक देश के लिए जरूरी ढांचा संसद, स्वतंत्र प्रेस, न्यायपालिका होते हैं. भारत में आज यह सभी विवश होते जा रहे हैं.  उन्होंने कहा कि भारत में हर जगह आवाज दबाई जा रही है, बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री इसका सबसे बड़ा उदाहरण है.”
उन्होंने कहा कि अगर बीबीसी सरकार के खिलाफ खबरें करना बंद कर दे तो उसके खिलाफ मामले गायब हो जाएंगे. राहुल गांधी ने आगे कहा कि बीबीसी ने भारत में अब जाकर किसी दमन को अनुभव किया है, लेकिन हमारे देश में पिछले नौ सालों से जनता की आवाज यानी मीडिया को दबाया जा रहा है. हमारे देश में पत्रकारों को डराया जाता है. उन पर हमले होते हैं और धमकियां दी जाती है. वहीं सरकार की बात करने वाले पत्रकारों को पुरस्कार से नवाजा जाता है.”

2. राहुल गांधी ने पेगासस के जिक्र करते हुए कहा कि भारत में कई नेताओं के फोन में पेगासस है. मेरे फोन में भी पेगासस था. मुझे इंटेलिजेंस अफसरों ने आगाह किया कि आप जब भी किसी से फोन पर कोई बात कर रहे हों तो बेहद सतर्क होकर करें, क्योंकि आपकी बातों को रिकॉर्ड किया जाता है. ’
3. प्रवासी भारतीयों को दे रहे भाषण में राहुल गांधी ने कहा, “हमारे देश में सरकार विपक्ष की अवधारणा को इजाजत नहीं देती है. वहां के सांसद में भी यही चीज होती है. सच्चाई तो ये है कि पड़ोसी देश चीन भारत के इलाके में बैठा हुआ है. लेकिन इस पर संसद में सवाल उठाओ तो इसकी इजाजत नहीं दी जाती है. वास्तव में यह शर्मनाक है.’
4.  राहुल गांधी ने कहा, ‘कितनी अजीब बात है कि भारतीय लीडर कैंब्रिज और हार्वर्ड जैसी जगहों पर आकर अपनी बात कह सकते हैं.  लेकिन भारतीय के यूनिवर्सिटी में नहीं रख सकते. सरकार बिल्कुल नहीं चाहती कि विपक्ष किसी मुद्दे पर चर्चा करें.
विपक्ष ने क्या है
राहुल गांधी के स्पीच उनके कुछ बयानों को लेकर बीजेपी के कुछ नेताओं और मंत्रियों ने अलग-अलग प्रेस कांफ्रेंस में पार्टी को घेरा है. कांग्रेस पर भारत को बदनाम करने का भी आरोप लगा रहे हैं. जानते हैं किसने क्या कहा…
कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत की एकता के लिए खतरनाक और वह भारत को बांटने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि “स्वघोषित कांग्रेस राजकुमार ने सारी हदें पार कर दी हैं. देश के लोग तो जानते हैं, लेकिन विदेश के लोग नहीं जानते कि राहुल गांधी पप्पू हैं.”
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल विदेशी धरती पर भारत को बदनाम कर रहे हैं.  उनकी मंशा सिर्फ और सिर्फ बीजेपी को बदनाम करने की है, लेकिन देश और विदेश में रह रहे भारतीयों को पता है कि राहुल की बातों को गंभीरता से नहीं लेना है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button