ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
देश

शहर के प्रमुख स्थलों पर मुफ्त मिलेगी हाई स्पीड फ्री वाई-फाई ट्रायल शुरू

बिलासपुर। डिजिटल सेवा के क्षेत्र में बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा शहर को एक बड़ी सुविधा देने की तैयारी की जा रही है। एक साथ शहर के प्रमुख स्थानों में फ्री वाई-फाई जल्द ही शुरू होने वाली है। इसके लिए स्मार्ट सिटी द्वारा उन स्थानों पर ट्रायल किया जा रहा है।

स्मार्ट सिटी के एमडी कुणाल दुदावत के निर्देश में वाई-फाई के लिए स्थानों का चयन कर लिया गया है। भीड़-भाड़ वाले इन स्थानों पर नागरिक फ्री वाई-फाई सेवा का लाभ उठा सकेंगे। जिन स्थानों का चयन स्मार्ट सिटी द्वारा किया गया है वहां अक्सर लोगों का आना-जाना लगा रहता है।

इसलिए इन स्थानों का चयन किया गया है। लोग फ्री इंटरनेट के जरिए अपना काम निपटा सकेंगे। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत लगे वाई-फाई से एक बार जुड़ने के बाद लोग अनलिमिटेड इंटरनेट का उपयोग कर सकेंगे।

चल रहा ट्रायल, जल्द मिलेगी सुविधा

बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के एमडी कुणाल दुदावत ने कहा कि शहरवासियों को जल्द ही फ्री वाई-फाई सेवा की सुविधा मिलेगी। प्रमुख स्थानों का चयन किया गया है जहां ट्रायल किया जा रहा है।

इन स्थानों पर मिलेगा फ्री वाई-फाई

शहर के चयनित स्थानों में फ्री वाई-फाई सेवा स्थाई रूप से संचालित किया जाएगा। इसके अलावा एक मोबाइल यूनिट वाई-फाई है जिसे आवश्यकतानुसार एक जगह से दूसरे जगह मूव किया जा सकेगा। किसी कार्यक्रम या बड़े इवेंट के दौरान इसका उपयोग किया जाएगा।

आने वाले दिनों में कलेक्टोरेट, जिला न्यायालय, रजिस्ट्री कार्यालय, तहसील कार्यालय एवं विकास भवन, रिवर व्यू रोड, स्वामी विवेकानंद उद्यान, गोल बाजार, श्रीकांत वर्मा मार्ग, पं. दीनदयाल उपाध्याय चौक(मैग्नेटो माल), पं. दीनदयाल उपाध्याय उद्यान, राजीव प्लाजा, स्मृति वन, सेंट्रल लाइब्रेरी के पास नूतन चौक, पुलिस ग्राउंड, शनिचरी चौपाटी(प्रस्तावित हैप्पी स्ट्रीट), नया बस स्टैंड, डा. राजेंद्र प्रसाद बाल उद्यान, डा. एपीजे अब्दुल कलाम प्लेनेटोरियम, सत्यम चौक से अग्रसेन चौक तक सुविधा मिलेगी।

Related Articles

Back to top button