ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
धार्मिक

नवरात्रि 2023: दुर्गा उत्सव में इन बातों का रखें विशेष ध्यान

शक्ति की आराधना का पर्व नवदुर्गा उत्सव 22 मार्च 2023 बुधवार से शुरू होने जा रहा है। नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ अवतार- मां शैलपुत्री, मां ब्रह्मचारिणी, मां चंद्रघंटा, मां कुष्मांडा, मां स्कंदमाता, मां कात्यायनी, मां कालरात्रि, मां सिद्धिदात्री और मां महागौरी की पूजा की जाती है। ज्योतिष के अनुसार मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा के दौरान भक्तों को कुछ नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करना चाहिए। आइये जानते हैं चैत्र नवरात्रि के दौरान आप को किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

1.यदि आप नवरात्रि पर कलश स्थापना और अखंड ज्योति प्रज्जवलित करते हैं तो आपको पूरे 9 दिन तक घर को खाली या बंद करके नहीं रखना चाहिए। घर में किसी न किसी सदस्य की उपस्थिति अनिवार्य होनी चाहिए।

2.नवरात्रि के दिनों यदि आप व्रत रखते हैं तो इन दिनों बाल नहीं कटवाने चाहिए। इसके साथ ही बाल, दाढ़ी और मूंछ नहीं कटवाना चाहिए। नहीं तो आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

3.नवरात्रि के समय पर आपको सात्विक भोजन करना चाहिए। इस दौरान घर में प्याज-लहसुन का सेवन वर्जित होता है। इसकी गिनती तामसिक भोजन में होती है।

4.नवरात्रि के दौरान मांस, मदिरापान का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। इससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है।

5.नवरात्रि के दौरान काले कपड़े नहीं पहनने चाहिए। इस दौरान सिलाई-कढ़ाई जैसे काम भी वर्जित माने गए हैं।

6.नवरात्रि के दौरान रति क्रिया करना भी वर्जित माना गया है। ऐसा करने से घर में देवी वास नहीं होता है।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।

Related Articles

Back to top button