ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
देश

कठपुतलियों ने दिया संदेश नशे से मुक्त हो हमारा प्रदेश

बिलासपुर। नशा मुक्ति का है संदेश, हो नशा मुक्त प्रदेश, हो सुंदर स्वस्थ्य स्वदेश। नशे की आदत जिसने डाली, रहा ना जीवन शेष। इन पंक्तियों के साथ मंगलवार की सुबह सिविल लाइन क्षेत्र में नशा मुक्ति पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कठपुतलियों के नृत्य के साथ आयोजित इस कार्यक्रम ने राह चलते लोगों को मन मोह लिया।

सिविल लाइन थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि एसपी संतोष सिंह के निर्देश पर निजात अभियान से लोगों को जोड़ा जा रहा है। इसी कड़ी में विश्व कठपुतली दिवस के उपलक्ष्य में कठपुतलियों के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश दिया गया। नेहरू चौक में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान कठपुतली नृत्य के गीतों में नशा मुक्ति को शामिल किया गया। व्यस्त चौक में हुए इस आयोजन ने लोगों को आकर्षित किया। राह चलते लोग भी स्र्ककर इस कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान पुलिस के अधिकारियों ने नशे के दुष्प्रभाव को बताया। साथ ही कठपुतली के माध्यम से नशे से दूर रहने संदेश दिया गया।

स्कूली बच्चों का मन मोह लिया

कठपुतली नृत्य का अयोजन सिविल लाइन, एसपी आफिस, नेहरू चौक के साथ ही प्रोग्रसिव कान्वेंट स्कूल में भी किया गया। इसमें कठपुतली नृत्य के माध्यम से बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी दी गई। साथ ही नशे की गिरफ्त में आए साथियों को इससे दूर करने सहपाठी किस प्रकार से सहयोग कर सकते हैं इस संबंध में बताया गया। इस दौरान कठपुतली कलाकार किरण मोइत्रा और उनकी टीम ने पुलिस का सहयोग किया।

गुजरात पुलिस की टीम भी हुई शामिल

इन दिनों गुजरात पुलिस की एक टीम शहर प्रवास पर है। टीम छत्तीसगढ़ पुलिस की कार्यप्रणाली और अपराध नियंत्रण व संस्कृति को समझने का प्रयास कर रही है। गुजरात पुलिस की टीम निजात अभियान के तहत आयोजित कठपुतली नृत्य कार्यक्रम में शामिल रही। इस दौरान अधिकारियों ने टीम के सदस्यों को निजात अभियान के संबंध में विस्तार से बताया।

Related Articles

Back to top button