ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
देश

24 घंटों में कोरोना के 1000 से अधिक नए मरीज लगातार बढ़ रहा खतरा

देश-दुनिया में कोरोना महामारी का खतरा एक बार फिर बढ़ने लगा है। भारत से ताजा खबर है कि पिछले 24 घंटों में 1000 से अधिक मरीज सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कुल 1,134 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं।

इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 7,026 हो गई है। पिछले 24 घंटों में 5 मरीजों की मौत हुई है। छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, केरल और महाराष्ट्र में एक-एक मौत के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,813 हो गई है।

दिल्ली में कोरोना की स्थिति

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली में 5.83 प्रतिशत की सकारात्मक दर के साथ 83 नए मामले दर्ज किए गए। देश में एच3एन2 इन्फ्लूएंजा के मामलों में तेज वृद्धि के बीच पिछले कुछ दिनों में राष्ट्रीय राजधानी में नए कोविड मामलों की संख्या में वृद्धि देखी गई है।

सोमवार को संक्रमण के 918 नए केस मिले, हुई थी 4 की मौत

इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार को ताजा अपडेट आंकड़ों के अनुसार सक्रिय मामले बढ़कर अब 6,350 हो गए थे। तब पिछले 24 घंटे की अवधि के दौरान देश में कोविड-19 के कुल 918 नए मामले सामने आए थे। इस दौरान चार लोगों की इस संक्रमण से जान गई थी। इसमें राजस्थान के दो और कर्नाटक व केरल का एक-एक व्यक्ति शामिल थे।

Related Articles

Back to top button