ब्रेकिंग
भोपाल मेट्रो: रोज करीब 5 लाख रुपये खर्च, महीनेभर में सिर्फ 5 लाख रुपये की आय पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान (पीएसएससीआईवीई), एनसीईआरटी भोपाल की हरियाली पर फिर खतरा, शिवाजी नगर से चार इमली तक री-डेंसिफिकेशन की तैयारी क्या दतिया में फिर से उपचुनाव होगा? बढ़ेंगी घनश्याम सिंह की मुश्किलें? मध्य प्रदेश में लागू नहीं होगा 27 प्रतिशत OBC आरक्षण, 14% मान्य, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला 450 करोड़ के रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर सवाल, प्लेटफॉर्म पर घूमती दिखीं भैंसें MPPSC की परीक्षा अगले साल दो बार होगी , 12 मेडिकल कॉलेज बनेंगे , सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान CM यूथ कॉन्क्लेव 2026’ 6 अक्टूबर को भोपाल में होगा अमित शाह का भोपाल दौरा: 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का किया भूमिपूजन सीएम मोहन यादव की बड़ी सौगात, 'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार
देश

कोरोना के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई चिंता तैयारियों का जायजा लेने के लिए अस्पतालों में होंंगे मॉकड्रिल

दुनिया भर में कोरोना के मामलों में इजाफा हुआ है। भारत में इसके संक्रमण की रफ्तार कम है, लेकिन स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी तरफ से तैयारियां शुरु कर दी हैं और राज्य सरकारों को भी इसे लेकर सतर्क रहने का निर्देश जारी किया है। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने संक्रमण से बचाव के जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को सभी राज्यों को सलाह दी कि वे कोविड-19 से लड़ने के लिए टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट-टीकाकरण और कोविड उपयुक्त व्यवहार की 5 फोल्ड स्ट्रैटेजी पर फोकस बनाये रखें। सरकार ने अपने नोटिफिकेशन में कहा है कि हम ही जल्द ही तैयारियों के जायजे के लिए अस्पतालों में मॉक ड्रिल करेंगे।

क्या है स्थिति?

भारत में अभी कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामले 8 हजार के करीब है। अन्य देशों से तुलना की जाए, तो विश्व के कुल मामलों में अमेरिका के 19 फीसदी की तुलना में भारत में 1 फीसदी मरीज ही हैं। पिछले 24 घंटों में भारत में 1300 नए कोरोनोवायरस मामले दर्ज किए गए, जो 140 दिनों में सबसे अधिक हैं। इसके साथ ही एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 7605 हो गई है। वहीं, संक्रमण से तीन मौतों के बाद, कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,816 हो गई है। कोविड-19 की दैनिक पॉजिटिविटी रेट भी बढ़कर 1.46 प्रतिशत हो गई है।

सरकार की तैयारी

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से सभी स्वास्थ्य फैसिलिटी में इन्फ्लूएंजा और कोविड 19 के लिए आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए भी कहा है। इसके अलावा राज्यों को पर्याप्त संख्या में निर्धारित बेड और स्वास्थ्य कर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। वैसे राज्यों की बात करें, तो सबसे गंभीर स्थिति केरल की है। एक रिपोर्ट के मुताबिक केवल तीन हफ्तों में केरल में दैनिक नए कोविड मामलों की संख्या में 100% से अधिक की वृद्धि हुई है।

Related Articles

Back to top button